फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of a woman missing for two days found in Purvanchal Royal Society of Noida.

महिला की रहस्यमयी मौत: नोएडा में दो दिन से लापता महिला का शव सोसाइटी में मिला, झाड़ियों में लाश देख गार्ड के उड़ गए होश

Wed, 11 May 2022 05:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 May 2022 05:52 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी में दो दिन से लापता महिला का शव उसके फ्लैट के नीचे झाड़ियों में मिला है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dead body of a woman missing for two days found in Purvanchal Royal Society of Noida.
सोसाइटी में जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पूर्वांचल रॉयल सोसाइटी में पहली मंजिल पर रहने वाली महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के नीचे झाड़ियों में मिला है। मौके पर डीसीपी हरीश चंदर, नोएडा सेक्टर 142 थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी के टावर नंबर चार निवासी विजेंद्र प्रसाद पत्नी ममता (47) और दो बच्चों के साथ रहते हैं। विजेंद्र एक आईटी कंपनी में अधिकारी हैं। महिला पहले एक आईटी कंपनी में कार्य करती थी। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से गृहणी के तौर पर घर संभालती थीं। परिवार पहली मंजिल पर रहता है। सीढ़ियों के बगल में ही उनका फ्लैट है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब छह बजे सीढ़ियों के पास ही गैलरी की झाड़ियों में महिला का शव टावर के सुरक्षा गार्ड ने देखा और परिवार व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया की महिला के सिर में चोट लगी थी। शव बालकनी के थोड़ा आगे नीचे पड़ा हुआ था। शव की हालत देख दो दिन पुरानी लाश बताई जा रही है। मौके पर डीसीपी हरीश चंदर, आईपीएस अंकिता, एडीसीपी, एसीपी पीपी सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले से गायब थी महिला
महिला के पति विजेंद्र प्रसाद ने बताया की नौ मई को वह सुबह छह बजे उठे तो देखा की ममता गायब थी। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के पास ढूढ़ा तो वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पहले पुलिस चौकी व बाद में थाना सेक्टर–142 में महिला के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

डीसीपी बोले पोस्टमार्टम के बाद साफ होगा मामला
डीसीपी हरीश चंदर ने कहा है कि सोसाइटी में जीने के पास स्थित झाड़ियों में 47 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला दो दिनों से गुमशुदा थी। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मामला साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed