फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body of a woman found in a trolley kept in bed box in a flat in Satyam Enclave

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना: बेड में रखे ट्रॉली बैग में मिला महिला का शव, जहां पढ़ते थे बच्चे वहीं लाश

Fri, 28 Mar 2025 11:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 11:04 PM IST
सार

पुलिस ने छानबीन कर बताया कि शव के टुकड़े नहीं किए गए हैं। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। घर के मालिक विवेकानंद मिश्रा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
dead body of a woman found in a trolley kept in bed box in a flat in Satyam Enclave
विवेक विहार में ट्रॉली में मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के विवेक विहार के सत्यम एन्क्लेव स्थित एक घर में शुक्रवार को सड़ी गली अवस्था में एक महिला का शव मिला। शव बेड बॉक्स में रखे ट्रॉली बैग में बंद था। पुलिस मकान मालिक को हिरासत में लेकर महिला के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस मृतका की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

बदबू आने पर पहुंची थी पुलिस
शाहदरा जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम विवेक विहार थाना पुलिस को सत्यम एन्क्लेव के एक डीडीए फ्लैट से बदबू आने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। पीछे के दरवाजे से खून निकल रहा था। दरवाजा खोलने पर पुलिस को एक कमरे से तेज बदबू आई। पुलिस ने बेड बॉक्स को खोलकर देखा, जिसमें 35 साल की एक महिला का सड़ा हुआ शव एक बैग में बंद मिला, जिसे कंबल में लपेटा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के नहीं किए गए टुकड़े
पुलिस ने छानबीन कर बताया कि शव के टुकड़े नहीं किए गए हैं। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। घर के मालिक विवेकानंद मिश्रा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

घर में ट्यूशन पढ़ाता था मालिक
शुरुआती जांच में पता चला कि मकान मालिक घर में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ट्यूशन पढ़ाता था। घर में कोई रहता नहीं था। आसपास के लोग मृतका की पहचान नहीं कर पाए। लोगों का कहना है कि महिला सत्यम एन्क्लेव की रहने वाली नहीं है। पुलिस को आशंका है कि महिला को मंगलवार को यहां लाया गया होगा। पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed