{"_id":"594ff4684f1c1bb07d8b46aa","slug":"dead-body-identified-found-in-delhi-metro-track","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेट्रो ट्रैक पर मिला शव मेरठ के इमरान का था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ट्रैक पर मिला शव मेरठ के इमरान का था
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro Line
सेक्टर-15 और 16 मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त मूल रूप से इंचौली, मेरठ निवासी वाहन चालक इमरान के रूप में हो गई है। युवक दिल्ली के दरियागंज में रहता था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह दिल्ली से नोएडा क्यों आया और फिर मेट्रो ट्रैक पर क्यों गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के सेक्टर-15 और 16 मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रैक पर युवक का शव मिला था, उसकी शिनाख्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जब इमरान दिल्ली स्थित घर नहीं पहुंचा तो उसके एक रिश्तेदार ने इमरान के सदरपुर नोएडा निवासी दोस्त आशीष से उसके बारे में पूछा। उसने अखबार में प्रकाशित मेट्रो ट्रैक पर मिले शव की खबर के बारे में इमरान के रिश्तेदार को बताया। इसके बाद रिश्तेदार ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने आशीष को बुलाकर भी इमरान की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:52 बजे इमरान दिल्ली से आकर मेट्रो सेक्टर-15 पर उतरा। सीसीटीवी फुटेज में वह पटरियों पर उतरकर वापस सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की तरफ लौटता दिखा। सेक्टर-15 और सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के बीच शनिवार तड़के 5:20 पर सबसे पहले जानी वाली मेट्रो के चालक ने शव मिलने की सूचना स्टाफ को दी थी। जिस जगह शव मिला, वहां कोई कैमरा नहीं था, जिससे स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने स्वयं मेट्रो के सामने आकर जान दी या फिर हादसा हुआ। युवक के पास से मेट्रो का टोकन भी नहीं मिला, जिससे पता नहीं चल पाया कि वह कहां से मेट्रो में चढ़ा, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन