फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body found in a red suitcase in Faridabad

फरीदाबाद में लाल सूटकेस में मिला शव: सिर-पैर थे गायब, दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने बुलाई पुलिस, छानबीन जारी

Wed, 02 Apr 2025 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Apr 2025 09:28 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खेड़ीपुल थाना और अपराध शाखा की टीम शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज को चेक करने के साथ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body found in a red suitcase in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना एरिया में मवई गांव के पास बुधवार को सड़क किनारे पड़े सूटकेस में करीब 40 साल की महिला का शव मिला है। पुलिस ने लाल रंग के सूटकेस को खोला तो उसमें महिला का सिर्फ धड़ था। सिर और पैरों का हिस्सा नहीं था। शुरुआती जांच में शव लगभग एक सप्ताह पुराना बताया गया है। खेड़ीपुल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खेड़ीपुल थाना और अपराध शाखा की टीम शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज को चेक करने के साथ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मवई गांव के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे झाड़ियों में लाल रंग का सूटकेस पड़ा है और उसमें से बदबू आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर महिला का बगैर कपड़ों का धड़ था। सिर और पैरों का हिस्सा नहीं था। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। धड़ के हिस्से को मोर्चरी में रखवाया गया है।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- Delhi Crime: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, नेपाल के तीन नागरिकों समेत सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed