फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body found buried under ramp in MMG Hospital Ghaziabad

नहीं हो सकी शिनाख्त: एमएमजी अस्पताल में रैंप के नीचे दबा मिला शव, बदबू आने पर लोगों की हुई जानकारी

Fri, 06 Oct 2023 05:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Oct 2023 05:40 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। जेब से कोई भी दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
Dead body found buried under ramp in MMG Hospital Ghaziabad
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के सामने बने रैंप के नीचे शुक्रवार दोपहर  को एक व्यक्ति का शव दबा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने रैंप के नीचे देखा। इसके बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। हालांकि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उम्र करीब 40 साल है। जेब से कोई भी दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। बदबू आने पर इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आशंका ये भी है कि कोई नशेड़ी व्यक्ति नशा करके रैंप पर सो गया होगा। जिसकी हार्ट अटैक या अन्य कारण से मौत हो गई। रैंप में कुछ जगह छूटी हुई है। जिस कारण शव उस जगह में फूलने के कारण फंस गया हो। पुलिस का कहना है कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed