{"_id":"5efe05cb8ebc3e430a0cb3fe","slug":"dead-bodies-of-woman-and-two-children-found-on-railway-track-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : रेल की पटरी पर मिला महिला और दो बच्चियों का शव, पुलिस को आत्महत्या का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : रेल की पटरी पर मिला महिला और दो बच्चियों का शव, पुलिस को आत्महत्या का संदेह
Thu, 02 Jul 2020 09:35 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन की पटरियों पर गुरुवार को एक 30 वर्षीय महिला और उसकी दो छोटी बच्चियों के शव पाए गए हैं। पुलिस को मामले में आत्महत्या का संदेह है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि महिला का एक साल का बेटा शव के किनारे लेटा हुआ मिला। वह आंशिक तौर पर घायल है। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट घटनास्थल से नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि महिला और उसकी दो छोटी बच्चियां ट्रेन से कुचली गईं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली । मंडावली स्टेशन में रेल पटरियों पर तीन शव पड़े हुए मिले और एक साल का बच्चा जीवित मिला। वह आंशिक तौर पर घायल है और उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शवों को कोविड-19 के एहतियात के हिसाब से पटरी से हटाया गया और गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया। छोटे बच्चे को इलाज के लिए अन्य अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति ई-रिक्शा चालक है। यह जोड़ा अपने बच्चों के साथ मंडावली में रेलवे कालोनी के निकट रहता था। पुलिस ने बताया कि महिला का अपने पति के साथ कुछ विवाद था और हो सकता है कि उसने इस वजह से ही यह कदम उठाया हो।