फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead bodies of two youths found in a hotel room in Nangloi area

24 घंटे में दिल्ली में दूसरी बड़ी वारदात: अब होटल के कमरे में मिली दो लाशें, एक बेड तो दूसरा फर्श पर पड़ा था

Sat, 10 Feb 2024 08:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Feb 2024 08:32 PM IST
सार

होटल कर्मचारी ने बताया कि दोनों बीती रात होटल में रहने के लिए आए थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक लाश बेड तो दूसरी फर्श पर पड़ी थी।

विज्ञापन
Dead bodies of two youths found in a hotel room in Nangloi area
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांगलोई इलाके में स्थित द विंटेज रेजीडेंसी होटल में दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव क्वी पानीपत हरियाणा निवासी जितेश घनघस (29) और छज्जू राम कॉलोनी, कमरुद्दीन नगर निवासी सचिन (24) के रूप में हुई है। कमरे में दोनों अचेत अवस्था में मिले थे। कमरे में काफी मात्रा में सुई और दवाओं के कुछ खाली बोतलें मिली हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि नशीले पदार्थ के ओवरडोज होने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर 2.27 बजे पुलिस को नांगलोई स्थित द विंटेज रेजीडेंसी होटल से सूचना मिली कि कमरे में मौजूद दो लोग दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 304 में पहुंची। वहां पर होटल मालिक विवेक भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कमरा अंदर दो लोग हैं, जो कमरा नहीं खोल रहे हैं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई। कमरे में एक युवक बिस्तर पर जबकि दूसरा फर्श पर अचेत पड़ा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौका मुआयना किया। कमरे में दवा की कुछ बोतलें और कुछ सुई भी बिखरी हुई थी। जिसे जब्त कर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। छानबीन के बाद पुलिस ने शवों को संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों के पास से मिले कागजात के जरिए उनकी शिनाख्त जितेश घनघस और सचिन के रूप में हुई। 

विज्ञापन

पुलिस ने होटल के मालिक और कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है। जिससे पता चला है कि दोनों शुक्रवार शाम को होटल में आए थे। इनके परिवार वालों से पुलिस ने संपर्क किया। पूछताछ में पता चला कि मृत एक युवक नशे का आदी है और एक माह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मादक द्रव्यों के अधिक मात्रा में सेवन से मौत की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इससे पहले शुक्रवार को नजफगढ़ इलाके में एक सैलून में गोलीबारी में दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। 

नजफगढ़ की घटना सीसीटीवी में कैद
नजफगढ़ स्थित सैलून में दो युवकों की हत्या करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि दो बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर सैलून में घुसे। दोनों बदमाश अंदर के कमरों में किसी की तलाश कर रहे थे। उसके बाद एक बदमाश नीचे बैठे आशीष के सिर और सीने में गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गए। गोली चलाने के दौरान एक महिला कमरे से निकली, लेकिन बदमाश को गोली चलाते देख वह फिर से कमरे में घुस गई।

गोगी गैंग के हैं दोनों शूटर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे बदमाश संजीव और रिंकू हैं। रिंकू अलीपुर का रहने वाला है और जितेंद्र गोगी गैंग का शूटर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि संजीव और रिंकू पुराने दोस्त हैं। पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश दी है, लेकिन दोनों फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed