फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA Towering Heights Scheme launched in East Delhi; bookings to begin January 23

Delhi: पूर्वी दिल्ली में मिलेगा आशियाना, डीडीए टावरिंग हाइट्स स्कीम लॉन्च; 23 जनवरी से शुरू होगी बुकिंग

Sun, 04 Jan 2026 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 01:51 AM IST
सार

डीडीए ने कड़कड़डूमा इलाके में टॉवरिंग हाइट्स स्कीम शुरू कर दी है। ये योजना पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लागू होगी।

विज्ञापन
DDA Towering Heights Scheme launched in East Delhi; bookings to begin January 23
डीडीए.. - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए डीडीए खास मौका लेकर आया है। डीडीए ने कड़कड़डूमा इलाके में टॉवरिंग हाइट्स स्कीम शुरू कर दी है। ये योजना पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लागू होगी। फ्लैटों की बुकिंग 23 जनवरी से शुरू होगी। इस योजना में कुल 848 दो बीएचके फ्लैट दिए जा रहे हैं। इनमें से 741 फ्लैट आम नागरिकों के लिए हैं, जबकि 107 फ्लैट सरकारी संस्थानों के लिए अलग रखे गए हैं।

विज्ञापन


सभी फ्लैट कड़कड़डूमा ईस्ट दिल्ली हब में बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण 90 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। आम खरीदारों के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं, वे डीडीए के आवास पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पहली बार पंजीकरण कराने के लिए 2,500 रुपये शुल्क देना होगा। जो लोग पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हर फ्लैट के लिए 4 लाख रुपये की बुकिंग राशि तय की गई है। यह राशि वापस नहीं होगी, लेकिन फ्लैट की कुल कीमत में जोड़ दी जाएगी। डीडीए ने स्पष्ट किया है कि एक व्यक्ति रिटेल श्रेणी में एक से अधिक फ्लैट भी बुक कर सकता है।
विज्ञापन


सरकारी कर्मी ऑफलाइन करेंगे आवेदन
सरकारी संस्थानों के लिए कड़कड़डूमा के आरएच-2 ब्लॉक में पीरपंजाल, विंध्य, शिवालिक और सतपुड़ा टावरों के 107 फ्लैट तय किए गए हैं। थोक खरीद के लिए कम से कम 10 फ्लैट लेने होंगे। केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालय, विभाग, विश्वविद्यालय, पीएसयू और स्वायत्त संस्थान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन डीडीए के प्रधान आयुक्त (आवास) कार्यालय में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में मिल जाएंगे फ्लैट
भुगतान को लेकर डीडीए ने बताया कि फिलहाल फ्लैट निर्माणाधीन हैं, इसलिए कुल कीमत का केवल 75 फीसदी ही देना होगा। शेष 25 फीसदी राशि तब ली जाएगी, जब फ्लैट पूरी तरह बनकर कब्जे के लिए तैयार हो जाएंगे। डीडीए के मुताबिक जुलाई तक फ्लैट तैयार होने की संभावना है। फ्लैट की घोषित कीमत में रखरखाव शुल्क, जीएसटी, कन्वर्जन शुल्क और पानी कनेक्शन शुल्क शामिल नहीं हैं। वर्तमान में फ्लैटों पर 5 फीसदी जीएसटी लागू होगा। योजना का विस्तृत ब्रोशर 8 जनवरी को मिलेगा। उसी दिन से पंजीकरण भी शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed