फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA launches 25,000 flats scheme.

डीडीए ने निकाली 25,000 फ्लैटों की स्कीम

Sat, 23 Aug 2014 08:20 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
DDA launches 25,000 flats scheme.

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अपनी हाउसिंग स्कीम शुक्रवार को लांच कर दी है। इसमें 25 हजार से ज्यादा लोगों को फ्लैट मिलेगा। स्कीम में शामिल होने के लिए 1 सितंबर से 9 अक्तूबर के बीच आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


अक्तूबर के आखिर में इसका ड्रा निकाला जाएगा। डीडीए आवंटियों को मार्च 2015 तक फ्लैट सौंप देगा। शुक्रवार को डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि आवासीय योजना 2014 में अलग-अलग श्रेणियों के तहत कुल 25,034 फ्लैट हैं।
विज्ञापन


इनमें एलआईजी फ्लैटों की संख्या 23,207 है। वहीं, आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए 700 फ्लैट हैं। हालांकि जगह और इलाके के हिसाब से इनकी कीमतों में फर्क है। स्कीम में सबसे महंगा एचआईजी फ्लैट 1.20 करोड़ का है, जबकि सबसे सस्ते जनता फ्लैट की कीमत 5.40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि आम लोगों की सहूलियत के लिए इस बार अग्रिम राशि घटाई गई है। सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1.50 लाख की जगह एक लाख रुपये जमा करने होंगे। जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए अग्रिम राशि दस हजार रुपये होगी। सभी श्रेणी के आवेदक 150 रुपये का फार्म 13 बैंकों की शाखाओं से खरीद सकते हैं।

इसके अलावा फार्म ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन जमा करते समय उसकी कीमत देनी होगी। फ्लैट पाने वाले लोगों को एक साल के दौरान उसकी पूरी कीमत डीडीए को चुकानी होगी। डीडीए के मुताबिक, इस बार पारदर्शिता का खास ख्याल रखा जाएगा। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

दस साल में मिलेंगे बीस लाख फ्लैट

DDA launches 25,000 flats scheme.

दिल्ली विकास प्राधिकरण को राजधानी की आवासीय समस्या की काट लैंड पुलिंग पॉलिसी में दिख रही है। डीडीए का दावा है कि अगले दस सालों में इससे बीस लाख फ्लैट मिलेंगे जिसका फायदा आम लोगों को होगा।

डीडीए की योजना है कि अलग-अलग मालिकाना हक वाले छोटे प्लॉट को मालिकों की रजामंदी से एक साथ लाया जाए। समझौते से इकट्ठा हुए सभी प्लॉट का आकार तीन हेक्टेयर से कम नहीं होना चाहिए। इसके बाद डीडीए यहां सड़क, सीवर, पानी आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करेगा।

इलाके का विकास होने के बाद डीडीए 50-60 फीसदी जमीन मूल मालिक को सौंप देगा। जबकि इसका 40-50 फीसदी हिस्सा डीडीए के अधिकार में होगा। इसके बाद प्लॉट मालिक की मर्जी होगी तो अपना हिस्सा वह किसी प्राइवेट डेवलपर्स को दे सकता है या मकान बनाने की जिम्मेदारी खुद उठाए।

डीडीए का मानना है कि राजधानी के बाहरी इलाकों में फिलहाल 20-25 हजार हेक्टेयर जमीन टुकड़ों में पड़ी है। योजना के अधीन इसी जमीन को एक साथ लाने की कोशिश होगी। बुनियादी सुविधाएं विकसित होने के बाद यहां आसानी से बहुमंजिला इमारतें खड़ी हो सकती हैं जिससे दिल्लीवासियों को दस साल के भीतर बीस लाख अतिरिक्त फ्लैट मिलेंगे।

हाउसिंग स्कीम में कौन कर सकेगा आवेदन

DDA launches 25,000 flats scheme.

डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 में कोई भी भारतीय आवेदन कर सकता है। आवेदक की उम्र 18 साल से ऊपर और उसके पास पैन कार्ड होना चाहिए। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत सालाना एक लाख रुपये तक की आमदनी वाले आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि हाउसिंग स्कीम में आवेदन करने वालों का दिल्ली में बड़ा प्लॉट नहीं होना चाहिए।

दिल्ली में 67 वर्ग मीटर तक के मालिकाना हक वाले लोग आवेदन कर सकेंगे। स्कीम में  पति-पत्नी दोनों आवेदन कर सकते हैं। लेकिन दोनों का फ्लैट निकलने पर एक का आवंटन रद्द हो जाएगा।

योजना में पुराने फ्लैट भी शामिल
आवासीय योजना के 25,034 फ्लैट में से 811 पुराने हैं। अहम बात यह है कि सारे एचआईजी फ्लैट पुराने हैं। डीडीए का दावा है कि इसकी पूरी मरम्मत कराने के बाद आवंटियों का सौंपा जाएगा। जबकि नए में से कुछ तैयार हैं। जबकि बाकी का काम आखिरी चरण में है। मार्च, 2015 तक इन्हें तैयार कर लिया जाएगा।

इको फ्रेंडली होंगे नए फ्लैट

डीडीए का दावा है कि सभी नए फ्लैट इको फ्रेंडली हैं। सदस्य इंजीनियरिंग अभय सिन्हा के मुताबिक, इसमें वॉटर हार्वेस्टिंग का इंतजाम है। ईंट की जगह फ्लैट कंकरीट से बना है। इससे सर्दी और गर्मी का असर कम होगा। साथ ही सीलन की समस्या नहीं रहेगी। साथ ही कामन एरिया में सीएफएल व एलईडी लाइट लगाई जाएगी।

362 करोड़ की निधि
डीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पहली बार योजना के तहत 362 करोड़ रुपये की एक निधि तैयार की जाएगी। संबंधित आरडब्ल्यूए व एक्जक्यूटिव इंजीनियर का संयुक्त खाता होगा। इस पैसे से फ्लैट की मरम्मत होगी। सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों का काम होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीस साल तक आवासीय योजना में मरम्मत की समस्या नहीं रहेगी।

फ्लैट की संख्या व उसकी कीमत

DDA launches 25,000 flats scheme.

फ्लैट...संख्या.....एरिया...................कीमत
HIG...21.....84.82-164.11 वर्ग मीटर..37.50-120 लाख
MIG..561...64.04-126.81 वर्ग मीटर..28.76-71.40 लाख
LIG/1..23207...32-73.99 वर्ग मीटर..12.50-27.85 लाख
जनता..545..18.85-28.72 वर्ग मीटर..5.40-10.36 लाख
EWS..700.........25-40 वर्ग मीटर.....6.90-11.00 लाख


कहां-कहां मिलेगा आशियाना
एचआईजी:
रोहिणी सेक्टर-18, जसोला, मुखर्जी नगर, रोहिणी सेक्टर-19, शालीमार बाग, मोतियाखान
एमआईजी: मुखर्जी नगर, नरेला, कल्याण विहार, रोहिणी, जहांगीरपुरी, नरेला, कालकाजी, कोंडली, घरौली, मानसरोवर पार्क, ईस्ट ऑफ लोनी रोड, झिलमिल

एलआईजी:
रोहिणी, द्वारका, जसोला, मोलरबंद, लोकनायकपुरम, पश्चिम विहार, जाफराबाद, सिरसापुर, दिलशाद गार्डन, कोंडली, घरौली, ईस्ट ऑफ लोनी, नरेला

जनता फ्लैट:
रोहिणी सेक्टर-4, मंगोलपुरी, तिगरी, मदनगीर, जसोला, रघुवीर नगर, पश्चिम पुरी, कोंडली, घरौली, नरेला
ईडब्ल्यूएस: शिवाजी मार्ग, नई दिल्ली

बैंक जहां मिलेंगे फार्म
कॉरपोरेशन बैंक, सिंडीकेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडस बैंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed