डीडीए फ्लैट्स के लिए ड्रॉ शुरू, यहां देखें 12617 फ्लैट्स के लकी ड्रॉ का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना 2017 का ड्रॉ शुरू हो चुका है और कुछ ही देर में इसका फैसला भी हो जाएगा। करीब पांच महीने बाद डीडीए आज 11 बजे ड्रॉ निकाल रही है। डीडीए के मुताबिक आवेदक ऑनलाइन के साथ डीडीए मुख्यालय पर भी ड्रॉ का रिजल्ट देख सकते हैं।
दरअसल, 30 जून को डीडीए ने आवासीय योजना 2017 लांच की थी। इसे प्रधानमंत्री आवास योजना से भी जोड़ा गया है। इससे आवंटियों को बैंक लोन की ब्याज दर पर सब्सिडी की सुविधा भी मिलेगी।
योजना में शामिल करीब 12 हजार फ्लैट में से ज्यादातर एलआईजी श्रेणी के हैं। सभी फ्लैट पुरानी आवासीय योजनाओं में बनाए गए थे। इन्हें अलग-अलग वजहों से आवंटित नहीं किया जा सका था।
ऐसे में डीडीए ने मौके पर बिजली, पानी, सड़क, सीवेज, सामुदायिक भवन, पार्क जैसी सुविधाओं का विकास करके योजना लांच की। इससे ड्रॉ निकलने के बाद लाभार्थियों को फ्लैट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इस तरह देखें रिजल्ट
डीडीए आवासीय योजना 2017
-ड्रॉ 46,182 लोगों के बीच होगा। इनमें से 12,617 लोगों को फ्लैट मिलेगा।
-इसमें 85 एचआईजी, 403 एमआईजी, 11,757 एलआईजी व 372 जनता फ्लैट हैं।
इस तरह देखें ड्रॉ का रिजल्ट
-आवेदक 30 नवंबर की सुबह 11.00 बजे से इंटरनेट से युक्त अपने पीसी/मोबाइल पर ड्रॉ का रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें http://webcast.gov.in/dda नाम के यूआरएल पर जाना होगा।
-अगर कोई विकास सदन जाना चाहता है तो वहां के नीलामी हॉल में डीडीए ने सुविधा दे रखी है। 30 नवंबर को वह नियत समय पर पहुंचकर वहां लाइव ड्रॉ देख सकते हैं।
फ्लैट की कीमत:
-जनता फ्लैट की कीमत 7.07-12.76 लाख रुपये।
-एलआईजी की कीमत 14.50- 30.30 लाख रुपये।
-एमआईजी फ्लैट 31.32-93.95 लाख रुपये।
-एचआईजी फ्लैट 53.52-126.81 लाख रुपये।
प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी होने से मिलेगा फायदा
-एलआईजी आवंटियों को 1.33-2.67 लाख रुपये तक सब्सिडी मिलेगी।
-एक व दो टाइप की एमआईजी पर 1.56-2.35 लाख रुपये व 1.72-2.30 लाख रुपये की सब्सिडी।
अलग-अलग इलाकों में हैं फ्लैट
योजना के तहत दिल्ली के रोहिणी, द्वारका, जसोला, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, जनकपुरी, नरेला, वसंत कुंज, सिरसपुर इलाकों में।