फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA housing scheme 2014, two days left to apply.

दो दिन बाद खत्म हो जाएगा सस्ते घर का सपना

Tue, 14 Oct 2014 03:03 AM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
DDA housing scheme 2014, two days left to apply.

दिल्ली विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर अब आप यह जान सकेंगे कि हाउसिंग स्कीम 2014 के लिए भरा गया फॉर्म स्वीकार किया गया है या नहीं। जल्द ही डीडीए की वेबसाइट पर आवेदन की स्थिति पता करने के लिए एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


जिस पर फॉर्म नंबर डालते ही यह पता चल जाएगा कि आपका आवेदन डीडीए तक पहुंचा है या नहीं। दरअसल बड़ी संख्या में आवेदकों ने अपना फॉर्म सीधे डीडीए कार्यालय में नहीं जमा कराए हैं। बड़ी तादाद में फॉर्म बैंकों में जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन


डीडीए अधिकारी के मुताबिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म संख्या से जुड़े डाटा को अपलोड करने का काम शुरू हो चुका है। अभी तक 60 हजार फॉर्मों के नंबर अपलोड किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तारीख खत्म होने के एक सप्ताह के भीतर बैंकों से भेजे गए सभी आवेदन फॉर्म नंबर की जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद आवेदक अपने फॉर्म की स्थिति का पता कर सकेंगे।

आखिरी दो दिन शेष, अब तक पांच लाख आवेदन

DDA housing scheme 2014, two days left to apply.

अधिकारी के मुताबिक अपडेट किए जाने के बाद भी अगर किसी को फॉर्म की स्थिति का पता नहीं चलता है तो आवेदक उस बैंक से संपर्क कर सकेगा जहां फॉर्म जमा किया था। डीडीए ने साफ किया है कि उसे ड्रा में उस फॉर्म नंबर को नहीं शामिल किया जाएगा जो उसे नहीं मिले हैं।

डीडीए हाउसिंग स्कीम में शामिल होने के लिए महज दो दिन शेष रह गए हैं। 15 अक्तूबर की शाम 5 बजे के बाद आवेदन फॉर्म जमा नहीं होगा। इससे पहले सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन फॉर्म जमा कराए।

आंकड़े बताते हैं कि पच्चीस हजार फ्लैटों के लिए अभी तक करीब पांच लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। मालूम हो कि स्कीम की घोषणा के बाद 17 लाख फॉर्म बिके थे।

फेसबुक पर सुझाव दे सकेंगे

DDA housing scheme 2014, two days left to apply.

सोशल मीडिया यूजर्स जल्द ही फेसबुक के माध्यम से डीडीए को हाउसिंग स्कीम के संबंध में अपने सुझाव दे सकेंगे। सुझाव के साथ ही वह  किसी तरह की शिकायत को भी दर्ज करा सकेंगे।

डीडीए की वेबसाइट अपडेट नहीं
डीडीए वेबसाइट की मानें तो हाउसिंग स्कीम 2014 में आवेदन करने की अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी है। वेबसाइट पर अभी भी आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्तूबर की दिख रही है। जबकि इस स्कीम में शामिल होने की तारीख 15 अक्तूबर तक बढ़ाने की घोषणा एक सप्ताह पहले कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed