{"_id":"4352774283f6dadf075caa55a0345f9e","slug":"dda-housing-scheme-2014-draw-date-cancel-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए हाउसिंग स्कीम ने फिर धड़कनें बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए हाउसिंग स्कीम ने फिर धड़कनें बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Nov 2014 05:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीए हाउसिंग स्कीम योजना के ड्रा की तारीख एक बार फिर बढ़ गई है। उम्मीद थी कि बृहस्पतिवार को ट्रायल रन फाइनल हो जाएगा और शुक्रवार को पच्चीस हजार फ्लैटों के लिए ड्रा निकाल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
लेकिन यह संभव हो नहीं सका। सूत्रों की मानें तो डाटा क्लीनिंग के चक्कर में डीडीए हाउसिंग स्कीम-2014 का ड्रा उलझ कर रह गया है। फिलहाल ड्रा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
डीडीए सूत्रों की मानें तो डीडीए बैंकों से प्राप्त आवेदन फार्म की त्रुटि सुधारने में जुटा है। ऐसे में ड्रा की तारीख बार बार बढ़ाई जा रही है। बता दें कि डीडीए हाउसिंग योजना का ड्रा पहले 5 नवंबर को किया जाना था।
विज्ञापन
बाद में तारीख बढ़ा कर 10 नवंबर कर दी गई। इसके बाद डीडीए अधिकारियों ने 14 नवंबर को हर हाल में ड्रा निकालने का दावा किया। लेकिन अब ड्रा 14 नवंबर को नहीं करने का फैसला किया गया है।
डीडीए के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि ड्रा के लिए जारी ट्रायल सफल नहीं हो पा रहे हैं। डीडीए और सी-डैक से के तकनीकी विशेषज्ञ अभी भी डाटा क्लीन करने में ही जुटे हैं।
फिलहाल एक से डेढ़ घंटे में ड्रा कराने की चुनौती अभी भी बनी हुई है। यह समय दो घंटे से नीचे नहीं आ रहा है। यही वजह है कि हाउसिंग स्कीम के ड्रा की तारीख को लेकर बृहस्पतिवार को भी निर्णय नहीं हो सका।