फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA flat on OLX.

चार दिन में OLX पर आ गए DDA के फ्लैट

Fri, 05 Dec 2014 01:14 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
DDA flat on OLX.

अलॉटमेंट से पहले ही दलाल जिनके नाम से ड्रॉ निकला है उनसे मिलकर डीडीए के फ्लैट ओएलएक्स पर बेच रहे हैं। जबकि पांच साल तक इन फ्लैटों की बिक्री पर रोक है। ओएलएक्स पर इन्हें पांच से दस लाख रुपये अधिक प्रीमियम पर बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले माह नवंबर में डीडीए ने सबसे बड़ी हाउसिंग स्कीम के तहत करीब 25 हजार फ्लैट निकाले। जिनका अलॉटमेंट लेटर जनवरी में मिलना है। लेकिन अलॉटमेंट से पहले ही इनकी बिक्री के लिए ओएलएक्स सहित अन्य साइटों पर विज्ञापन दिए जा रहे हैं। मामला तय होने पर खास राशि लेकर बिक्री के लिए अग्रिम बुक किया जा रहा है।
विज्ञापन


अलॉटमेंट लेटर मिलते ही बाकी कागजी कार्रवाई पूरी करने का भरोसा दिया जा रहा है। ऑनलाइन विज्ञापनों में फ्लैटों की कीमत तय कीमत से पांच-दस लाख रुपये अधिक मांगी जा रही है। खास बात है कि बिक्री के लिए जनरल पावर ऑफ एटार्नी (जीपीए) का सहारा लिया जा रहा है। क्योंकि इनकी बिक्री पर पांच साल तक रोक है। ऐसे में पांच साल तक किसी दूसरे व्यक्ति के नाम इनकी रजिस्ट्री नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

DDA फ्लैट को OLX पर बेचने के तीन मामले सामने आए

DDA flat on OLX.

केस-1:-  ब्रजमोहन सक्सेना की पत्नी के नाम से नरेला में एलआईजी फ्लैट निकला है। इसे 20 लाख रुपये में बेचने के लिए विज्ञापन डाला गया है। खरीदार के तौर पर अमर उजाला संवाददाता से हुई बातचीत में ब्रजमोहन ने कहा कि वे लोग फरीदाबाद रहते हैं इसके कारण बेच रहे हैं। जीपीए आपके नाम कर दी जाएगी। तय कीमत से पांच लाख अधिक प्रीमियम देना होगा।

केस-2 :- अभिषेक भारती की मां और मौसी के नाम से रोहिणी और द्वारका में एलआईजी फ्लैट निकला है। रोहिणी के फ्लैट को 20 और द्वारिका के फ्लैट को 25 लाख रुपये में बेच रहे हैं। बातचीत में उन्होंने बताया की अन्य कागजी कार्रवाई दलाल देख लेगा।

केस-3:- प्रो. एसपी सिंह की बेटी के नाम से रोहिणी में फ्लैट निकला है जिसको 25 लाख रुपये में बेच रहे हैं। बातचीत में प्रो. सिंह ने कहा कि जीपीए पर हस्ताक्षर कर दूंगा। प्रीमियम पहले उन्हें देना होगा। डीडीए की ओर से तय कीमत किश्त के रूप में हर माह जमा करना होगा। पांच साल बाद रजिस्ट्री हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed