{"_id":"65e3c0c6ae41c9e3ca0dfc93","slug":"dda-bulldozer-runs-on-ponty-chadha-s-farm-house-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पोंटी चड्ढा के फार्म हाउस पर चला डीडीए का बुलडोजर, छतरपुर में ध्वस्त किया गया मुख्य भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पोंटी चड्ढा के फार्म हाउस पर चला डीडीए का बुलडोजर, छतरपुर में ध्वस्त किया गया मुख्य भवन
Sun, 03 Mar 2024 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 05:44 AM IST
सार
यह फार्म हाउस दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर में लगभग 10 एकड़ में बना हुआ है। जिसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विस्तार
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा उर्फ गुरदीप सिंह के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया। यह फार्म हाउस दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर में लगभग 10 एकड़ में बना हुआ है। जिसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक सरकारी जमीन को वापस लेने की दिशा में किए जा रहे कार्रवाई के तहत शुक्रवार को करीब पांच एकड़ जमीन हासिल की गई। यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। अधिकारियों के मुताबिक फार्म हाउस की शेष जमीन पर मुख्य भवन को ध्वस्त करने का काम किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली में सरकारी जमीन को फिर से हासिल करने के लिए 13 से 17 जनवरी के बीच कार्रवाई की गई थी। इस दौरान गोकुल पुरी में हुए अनधिकृत अतिक्रमण जिसमें रेमंड्स, कार डीलर सहित वाणिज्यिक शोरूम शामिल थे को ध्वस्त किया गया। इन कार्रवाई से करीब चार एकड़ भूमि हासिल की गई।
विज्ञापन