फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW rescues woman bought for Rs 2 lakh in delhi

काम दिलाने का झांसा देकर महिला को दो लाख में बेचा, बंधुआ मजदूरी कराने के साथ किया यौन शोषण

Wed, 01 May 2019 08:18 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 May 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
DCW rescues woman bought for Rs 2 lakh in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

मदनपुर खादर इलाके से तस्करी की शिकार हुई 45 वर्षीय महिला को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने गाजियाबाद के विजय नगर इलाके से मुक्त कराया है। महिला को एक घर में जबरन रखकर तीन पुरुष नौकरानी का काम करा रहे थे और उसका यौन शोषण किया जा रहा था। महिला ने हेल्पलाइन नंबर 181 पर आपबीती बता मदद मांगी थी।

विज्ञापन


डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि आयोग की टीम ने गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में छापेमारी करके महिला को आरोपियों से मुक्त कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उसके 4 बच्चे हैं, जो शादीशुदा हैं और अपने जीवन में व्यस्त हैं। उसने जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर में अपने घर के पास रहने वाले एक परिचित से कोई रोजगार दिलाने की बात कही थी। उसने टिनी यादव से उसकी मुलाकात कराई। टिनी ने महिला को गाजियाबाद निवासी लीलाधर के घर में घरेलू नौकरानी रखा दिया और वहीं उसके रहने और खाने की व्यवस्था करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसे काम के एवज में कोई वेतन नहीं दिया गया और पैसे मांगने पर जबरदस्ती की गई। महिला का आरोप है कि वहां रहने वाले तीनों पुरुषों ने उसका यौन शोषण किया। इसी बीच, लीलाधर ने महिला से कहा कि उसने टिनी ने उसे दो लाख रुपये में खरीदा है।


मौका मिलने पर महिला ने स्थानीय पुलिस से दो बार शिकायत की, लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला को मुक्त कराने के बाद डीसीडब्ल्यू की टीम ने दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। महिला को एक शेल्टर होम में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed