{"_id":"5d3e024d8ebc3e6d0806a26f","slug":"dcw-post-notice-to-delhi-police-over-murder-of-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग ने युवती की हत्या पर दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग ने युवती की हत्या पर दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग ने भोगल इलाके में बीते दिनों दिनदहाड़े 19 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिनोंदिन बढ़ रहे अपराध की निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस से इस संबंध में एक अगस्त तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। दक्षिणी-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त को भेजे नोटिस में कहा कि अपराधियों में कानून का डर न होने की वजह से एक युवती की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। उन्हें पता लगा है कि वारदात करने वाला कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि लड़कियों का पीछा करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो दिल्ली भी सुरक्षित नहीं है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े किये।
आयोग ने दिल्ली पुलिस से मामले की जांच की स्टेटस रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी मांगी है। मामले में 100 नंबर पर की गई कॉल्स और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के समय की जानकारी भी मांगी है।
मृतका और उसके परिवार की ओर से पुलिस में पहले दर्ज की गयी कोई भी शिकायत या पीसीआर कॉल और उस पर की गई कार्यवाई का ब्यौरा भी मांगा है।