फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dcw notice to delhi police for misbehaving woman by a cop

डीसीडब्ल्यू का दिल्ली पुलिस को नोटिस, जवान ने किया था महिला से दुर्व्यवहार

Wed, 10 Jul 2019 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
dcw notice to delhi police for misbehaving woman by a cop
Delhi Commission for Women

द्वारका सेक्टर-9 में पुलिस जवान के महिला से दुर्व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि नशे में धुत्त पुलिस के जवान ने एक महिला की कार को पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


इसके बाद उसने महिला को डराने-धमकाने की कोशिश भी की। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर 16 जुलाई तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन


आयोग के अनुसार, वीडियो में दिख रहा है कि घटना के समय वह वर्दी में था। गाड़ी में कथित रूप से शराब की बोतलें भी रखी हुई थीं। वीडियो में कई लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया तो उन्होंने शराब पिए हुए पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं की और उसका साथ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने पुलिस से पीसीआर कॉल पर की गयी कार्रवाई, मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी, पुलिसकर्मी की एमएलसी रिपोर्ट की कॉपी, जांच रिपोर्ट की कॉपी मांगी हैं।

आयोग ने पूछा है कि पुलिसकर्मी के शराब पिए होने की जांच की गई थी या नहीं। साथ ही, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed