फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW files complaint in Delhi ACB against ex-chief Barkha Shukla Singh and former CM Sheila Dikshit

दिल्ली महिला आयोग ने शीला दीक्षित और बरखा सिंह के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत 

Fri, 23 Sep 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
DCW files complaint in Delhi ACB against ex-chief Barkha Shukla Singh and former CM Sheila Dikshit
दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दी‌क्षित और आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बताद दें कि बरखा शुक्ला ने ही आयोग में हुई नियुक्तियों में अनिय‌मितता का आरापे लगाते हुए मालीवाल के खिलाफ शिकायत की थी जिसमें पूछताछ के बाद एसीबी ने मालीवाल सहित केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने दावा किया था कि संसद से तीन किलोमीटर दूर जीबी रोड में एक केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के नेता के संरक्षण में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीबी रोड में युवतियों से जबरदस्ती देह व्यापार करने के मामले को उजागर करने पर उन्हें डराने के लिए पहले धमकाया गया लेकिन जब वो चुप नहीं रहीं तो उन पर एफआईआर दर्ज कर दी।

हालांकि मालीवाल ने आरोपी केंद्रीय मंत्री का नाम उजागर नहीं किया है। आईटीओ स्थित दिल्ली महिला आयोग के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को मालीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में यह आरोप लगाया है कि जीबी रोड पर चल रहे कोठों में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री का हाथ है।

स्वाति ने फोन पर धमकी भरे मैसेज आने का किया दावा

DCW files complaint in Delhi ACB against ex-chief Barkha Shukla Singh and former CM Sheila Dikshit
जीबी रोड स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो

यहां रोज रात को 5 करोड़ का देह व्यापार होता है। मैंने बंद करने  की कोशिश की तो मुझ पर एफआईआर कर दी गई। जल्द इस मामले का पर्दाफाश करूंगी, मंत्री का नाम भी पता चल जाएगा। 

स्वाति का यह भी आरोप है कि उनके मोबाइल फोन पर लगातार कुछ दिनों से मैसेज आ रहे हैं कि जीबी रोड के मामलों में मत पड़ो, वरना तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। 

बता दें कि पिछले दिनों स्वाति ने जीबी रोड का दौरा किया था और कहा था कि वहां पर गैर कानूनी धंधे बिना रोक टोक चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed