{"_id":"65606f43b1d9096ed507fd84","slug":"dcp-told-security-measures-regarding-deep-fake-in-amar-ujala-pathshala-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deep Fake: ठगी का शिकार होने पर छवि पर भी खराब असर, अमर उजाला की पाठशाला में DCP ने बताए सुरक्षा के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deep Fake: ठगी का शिकार होने पर छवि पर भी खराब असर, अमर उजाला की पाठशाला में DCP ने बताए सुरक्षा के उपाय
Fri, 24 Nov 2023 03:09 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 24 Nov 2023 03:09 PM IST
सार
डीसीपी ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध का सबसे बड़ा बचाव है। डीसीपी ने साइबर अपराध से बचने के लिए थिंक बिफोर क्लिक थीम का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
सुरक्षा के उपाय बताते डीसीपी साइबर अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट स्थित जगन्नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (जिम्स) कॉलेज में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी साइबर अपराध सुरक्षा आईपीएस रामबदन सिंह ने छात्रों को सुरक्षा के उपाय बताए।
विज्ञापन
डीसीपी ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध का सबसे बड़ा बचाव है। डीसीपी ने साइबर अपराध से बचने के लिए थिंक बिफोर क्लिक थीम का पालन करने की अपील की। बीजेएमसी की छात्रा प्रार्थना शर्मा के डीप फेक को लेकर किए गए सवाल पर डीसीपी ने कहा कि डीप फेक न केवल ठगी का शिकार बना सकता है बल्कि छवि भी खराब कर सकता है। इसके अंतर्गत आपके फोटो या वीडियो को एडिट कर दिया जाता है। जिससे आप या आपके परिजन, परिचित व रिश्तेदार ऑरिजनल और फेक में अंतर पैदा नहीं कर पाते। इसके लिए खास तौर पर छात्रा और महिलाओं को अपनी फोटो वीडियो सुरक्षित रखना जरूरी है। हालांकि हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद सरकार डीप फेक पर लगाम लगाने के लिए कड़े नियम बनाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
इसके अलावा डीसीपी ने विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन 1930, सीएम हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112 के संबंध विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई शिकायत व समस्याएं ऐसी होती हैं जिन्हें छात्राएं व महिलाएं अपने घर, शिक्षण संस्थान और कार्यस्थल के वरिष्ठों से शेयर नहीं कर पा रही हैं। तो इसकी शिकायत तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें। शिकायतकर्ताओं की पहचान गुप्त रखकर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। डीसीपी ने छात्रों से कहा कि उन्हें कभी भी शिक्षा, प्रेम या अन्य किसी क्षेत्र में असफलता मिलने पर हताश नहीं होना चाहिए। इस दौरान कुछ छात्र खुदकुशी कर लेते हैं। छात्रों को अपने अभिभावक, शिक्षक या किसी अच्छे मित्र को समस्या बतानी चाहिए।
विज्ञापन
छात्रों के सवाल, डीसीपी के जवाब
ऑनलाइन हनीट्रैप (सेक्सटोर्शन) से कैसे बचें? - आयुष पांडे बीबीए
- जिस तरह किसी अंजान लिंक को शेयर नहीं करना। उसी तरह अंजान से दोस्ती, अंजान की वीडियो, व्हाट्सएप कॉल से सावधान रहना है।
लोग जानवरों को बेरहमी से मारते हैं, इन पर अंकुश कैसे लगे। - इकरा इस्लाम बीजेएमसी
- पशु क्रूरता अधिनियम ऐसे ही मामलों में कार्रवाई के लिए बना है। पशुओं के मामले में लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।
पुलिस अभद्रता करे तो क्या करें? -लक्षिता पालीवाल बीबीए
- कानून सबके लिए बराबर है। इसकी शिकायत हेल्पलाइन व अधिकारियों से कर सकते हैं।
कोई लड़की झूठे आरोप लगाकर फंसा दे तब क्या करें? -तनिष्क बेसौया बीजेएमसी
- दोनों पक्षों की बात सुनी जाती है, साक्ष्य नहीं है, तो आरोप झूठे साबित होते हैं।
पुलिस राजनीतिज्ञों के दवाब में काम तो नहीं करती? हाथरस कांड में ऐसा सुना था। -गुलशन बीबीए
- पुलिस कानून के हिसाब से काम करती है। जो लोग संतुष्ट नहीं होते, वे उन्हें गलत तरीके से प्रसारित करते हैं।