फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dawood Ibrahim's henchman escaped from parole nabbed

22 लाख की पिस्टल के साथ दाऊद इब्राहिम का गुर्गा गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2020 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dawood Ibrahim's henchman escaped from parole nabbed
व कुख्यात गैंगस्टर अनवर ठाकुर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

क्राइम ब्रांच ने सदर बाजार थाना परिसर में पुलिस के मुखबिर की हत्या में शामिल रहे दाऊद इब्राहिम के गुर्गे व कुख्यात गैंगस्टर अनवर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। उसे हत्या के आरोप में उम्रकैद हो चुकी थी। वह पैरोल पर बाहर आया और फरार हो गया था। 

विज्ञापन


इसके पास से ब्राजील निर्मित करीब 22 लाख कीमत की ब्रैटा पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि वह छेनू पहलवान गिरोह को दोबारा खड़ा करने के प्रयास में जुटा था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के मुताबिक, मूल रूप से यूपी के मेरठ जिले का निवासी अनवर ठाकुर फरारी के बाद से मयूर विहार फेज-1 में रह रहा था। शुक्रवार को एसआई अशोक मलिक को सूचना मिली थी कि छेनू पहलवान के जेल जाने के बाद उसका गैंग दोबारा सक्रिय हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के बदमाशों से मिलने कभी दाऊद का गुर्गा रहा अनवर ठाकुर वजीराबाद रोड के नजदीक चांद बाग इलाके में आएगा। पुलिस ने जाल बिछाकर अनवर को गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश ने सदर बाजार थाने के भीतर पुलिस के मुखबिर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


इसी साल 17 मार्च को वह पैरोल पर बाहर आया था। पैरोल खत्म होने के बाद वह फरार हो गया था। इसका बड़ा भाई अशरफ भी कुख्यात बदमाश था। वह 2002 में मुंबई में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। बदमाश फजलू रहमान से भी इनके संबंध थे। फजलू गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव का सहयोगी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed