फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter molestation objection father then throws off 5th floor, died in Delhi

बेटी से छेड़छाड़ पर टोका तो पिता को पांचवीं मंजिल से फेंका, नीचे गिरते ही मौत

Wed, 01 May 2019 06:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 May 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
Daughter molestation objection father then throws off 5th floor, died in Delhi
जामा मस्जिद इलाके में घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

मध्य दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में 40 वर्षीय व्यक्ति का दोस्त उसकी 11 साल की बेटी से छेड़छाड़ करता था। बच्ची ने पिता को उसकी करतूत बताई तो उसने दोस्त को वार्ता के लिए बुलाया। दोनों के बीच 5वीं मंजिल पर झगड़ा हुआ और आरोपी ने बच्ची के पिता को 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन

 

एलएनजेपी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू (23) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, समीर अहमद (बदला नाम) पत्नी, दो बेटों और 11 वर्षीय बड़ी बेटी के साथ गली गोदनी वाली, जामा मस्जिद इलाके में रहता था। समीर सुप्रीम कोर्ट की लाइब्रेरी में इलेक्ट्रीशियन था। जामा मस्जिद के ही कला महल में रहने वाला गुलाम मुस्तफा भी वहीं इलेक्ट्रीशियन है। गुलाम का समीर के घर आना-जाना था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के यहां खाना-पीना भी करते थे। रविवार शाम समीर घर पहुंचा तो 11 वर्षीय बेटी ने बताया कि गुलाम अंकल उससे गंदी  हरकत करते हैं। इस पर आग-बबूला समीर ने देर रात गुलाम को कॉल कर घर आने के लिए कहा। गुलाम आया तो समीर उसे बातचीत के लिए छत पर ले गया। वहां दोनों खाने-पीने के दौरान बातचीत करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को खाते-पीते सुबह के साढ़े चार बज गए। समीर ने गुलाम से बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत की तो वह झगड़ने लगा। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और गुलाम ने समीर को 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। समीर नीचे गली में आकर गिरा। उधर, गुलाम फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed