फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter-in-law ran away with cash and jwelleries

सोते रह गए सास-ससुर, बहू हुई फुर्र

Thu, 08 May 2014 02:13 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law ran away with cash and jwelleries

उसकी शादी जनवरी 2014 में हुई थी पर इस घटना से लगता है कि उसे ससुराल रास नहीं आया। वो ज्यादा दिन तक अपने ससुराल में नहीं रह सकी।

विज्ञापन


शादी करने बाद दुल्हन घर आती है तो फिर वो कहीं जाना नहीं चाहती। वो अपने ससुराल को ही अपना सब कुछ मान लेती है। पर ये दुल्हन तो कुछ अजीब ही थी।

शादी करने के बाद दुल्हन घर पर आई और कुछ दिन रहने के बाद बिना बताए कहीं चली गई। ऐसा सिर्फ एक बार नहीं हुआ ये दुल्हन और कई कारनामे भी कर चुकी है।

प्रेमी संग भागी बहू

Daughter-in-law ran away with cash and jwelleries

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के पलाका गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बेटे की पत्नी करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई है। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर था और सास-ससुर अलग कमरे में सो रहे थे।

रबूपुरा पुलिस ने बताया कि पलाका गांव में मेघराज के बेटे हरिराज की शादी 20 जनवरी 2014 को जेवर के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन बिना बताए घर छोड़कर कहीं चली गई थी तब उसके मायके वालों ने उसे ससुराल पहुंचाया था।

पीड़ित का आरोप है कि 6 मई 2014 को उनका बेटा हरिराज ड्यूटी पर गया था। रात में ही वह करीब जेवर और करीब 30 हजार रुपये लेकर भाग गई।

उधर, सीओ डॉ. वसीम खान का कहना है कि ये प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। चूंकि जांच में पता चला है कि विवाहिता पहले भी एक युवक के साथ जा चुकी है। उसके कुछ परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed