{"_id":"5cd0617fbdec220766494e2e","slug":"dasna-hapur-traffic-diverted-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"डासना से हापुड़ जाने वाला ट्रैफिक आज से डायवर्ट, रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डासना से हापुड़ जाने वाला ट्रैफिक आज से डायवर्ट, रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगा डायवर्जन
Mon, 06 May 2019 10:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 06 May 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
डायवर्जन
- फोटो : अमर उजाला
एनएच-9 पर डासना से हापुड़ की ओर जाने वाले यात्री ध्यान दें। मसूरी गंगा कैनाल पर निर्माणाधीन ब्रिज पर गर्डर लांचिंग का काम शुरू हुआ है। इस वजह से सात मई से 13 मई तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। उक्त तिथि में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह ने बताया कि सात मई की रात 11 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इस समय अवधि के अंदर डासना से हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन डासना पेरिफेरल से हापुड़ की तरफ सीधे न जाकर पेरिफेरल से सिकंदराबाद होते हुए जा सकेंगे। छोटे वाहन जिन्हें हापुड़ जाना है, वह मसूरी चौराहे से धौलाना होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
गाजियाबाद लाल कुआं की तरफ से हापुड़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन पेरिफेरल से सिकंदराबाद होते हुए हापुड़ जाएंगे। हापुड़ से आने वाले सभी वाहन पिलखुआ से धौलाना, धौलाना से दादरी होकर गाजियाबाद या अन्य स्थानों के लिए पहुंच सकेंगे। हापुड़ से आने वाले छोटे वाहन पिलखुआ से धौलाना होते हुए अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन