पुलिस को कामयाबी: मेरठ के टॉप-10 बदमाशों में शुमार दानिश दिल्ली में गिरफ्तार, जानें- क्यों खुद को बताता था सलमान
दानिश को पहली बार वर्ष 2014 में लूट के दो मामलों में गिरफ्तार किया गया था। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए सलमान नाम का इस्तेमाल करता था। आरोपी के पास से तीन सिंगल सूट पिस्टल व 30 कारतूस बरामद किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेरठ के टॉप-10 बदमाशों में शुमार बदमाश को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। आरोपी दानिश उर्फ सलमान अवैध हथियारों की खेप दिल्ली में देने आया था। दानिश के खिलाफ गुंडा एक्ट, डकैती, रॉबरी व झपटमारी के 19 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से तीन सिंगल सूट पिस्टल, 32 बोर की एक पिस्टल व 35 कारतूस बरामद किए गए हैं। दिल्ली व यूपी पुलिस लूटपाट व झपटमारी के मामलों में आरोपी की तलाश कर रही थी।
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाह के अनुसार फरवरी, 22 के अंतिम सप्ताह में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी सलमान दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहा है। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी को फिर आठ मार्च को सूचना मिली थी कि सलमान हथियारों की खेप लेकर कमला नेहरू रिज पार्क, सिविल लाइन्स आएगा।
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी, राहुल कुमार, एसआई राहुल खोखेर व एसआई उमेश कुमार की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी श्यामपुरी, खतौली, मुजफ्फनगर यूपी निवासी दानिश उर्फ सलमान(28) को मामूली विरोध के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 7.65 बोर की लोडेड पिस्टल बरामद की गई। उसके चैंबर में एक कारतूस था। मैगजीन में चार कारतूस थे। आरोपी के पास मौजूद चावल के कट्टे(बोरे) से तीन सिंगल सूट पिस्टल व 30 कारतूस बरामद किए गए।
खतौली-मुजफ्फरनगर का घोषित बदमाश
आरोपी की गिनती फरवरी, 21 से मेरठ के टॉप-10 बदमाशों में होने लगी। ये खतौली, मुजफ्फरनगर का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ मेरठ, बागपत व मुजफ्फरनगर में डकैती, रॉबरी, हत्या का प्रयास, झपटमारी व गुंडा एक्ट के करीब 19 मामले दर्ज हैं। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए सलमान नाम का इस्तेमाल करता था। दानिश खतौली, मुजफ्फरनगर में एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करते हुए स्थानीय बदमाश नदीम के संपर्क में आया। इसने जल्दी पैसा कमाने के लिए नदीम के साथ मिलकर डकैती और स्नैचिंग शुरू कर दी। उसे पहली बार वर्ष 2014 में लूट के दो मामलों में गिरफ्तार किया गया था और वर्ष 2015 में जमानत पर रिहा किया गया था।
दानिश ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ शाहपुर, मुजफ्फरनगर यूपी में आठ सितंबर, 2017 को हथियारों के बल पर 13 लाख रुपये नकद व 1.65 किलोग्राम सोने की डकैती की थी। आरोपी ने पुरकाजी, मुजफ्फरनगर यूपी में 90 हजार नकद और 12 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटी थी। इन वारदातों में उसे 2018 में गिरफ्तार किया गया था। इसके अन्य साथी मेरठ निवासी आश मोहम्मद उर्फ आशु फरार हैं। अगस्त, 20 में दिल्ली में रहते हुए इसने दिल्ली व यूपी में वारदात करना जारी रखा।