{"_id":"6709368cc5da442be10d0d26","slug":"dandiya-organized-at-shri-radha-sky-garden-greater-noida-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा: श्री राधा स्काई गार्डन में डांडिया का आयोजन, भक्ति गीतों पर थिरके लोग; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा: श्री राधा स्काई गार्डन में डांडिया का आयोजन, भक्ति गीतों पर थिरके लोग; देखें वीडियो
Fri, 11 Oct 2024 08:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Oct 2024 08:01 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के श्री राधा स्काई गार्डन में लगातार तीसरे वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। अष्टमी व नवमी की रात में डांडिया का आयोजन किया गया। डांडिया आयोजन में सिर्फ भक्ति गीतों को ही बजाने की अनुमति रही।
विज्ञापन
डांडिया का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री राधा स्काई गार्डन में लगातार तीसरे वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। अष्टमी व नवमी की रात में डांडिया का आयोजन किया गया। डांडिया आयोजन में सिर्फ भक्ति गीतों को ही बजाने की अनुमति रही। डांडियां में बड़ी संख्या में सोसायटीवासियों ने हिस्सा लिया और देर रात तक भक्ति गीतों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
दशहरे को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन किया गया। सिंदूर खेला व दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होगा। पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य संगीता शेखर, स्वाति रॉय, रेणु ओझा, नीतू शुक्ला, राज शेखर, एस के रॉय, मुकेश झा, जॉयदेब संतरा, संतोष गुप्ता, गुड़िया यादव और निशा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन