स्वयं पर किया जो विश्वास तो नई ऊँचाईयों के फासले नहीं खास...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नृत्यांगना भाविनी मिश्रा ने अपनी उर्शिला डांस कम्पनी द्वारा 2015 में शुरू की गयी अपनी तरह की नृत्य प्रतियोगिता ‘डांसएक्सप्लोज़न बीफैब’ के चौथे सत्र का आयोजन दिल्ली कैंट स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधेकृष्णन सभागार में किया।
मंच न मिल पाने के कारण अपनी पहचान बनाने में नाकाम रहने वाली प्रतिभाओं के लिए यह प्रतियोगिता एक सशक्त पहल के रूप में उभरी है और पिछले तीन वर्षों में प्रतिभाओं को अलग-अलग मंचों पर मौके प्रदान करने में अहम् भूमिका निभायी है।
प्रातः 10 बजे शुरू हुई इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत एकल, युगल, गु्रप व प्रोफेशनल श्रेणी में दिल्ली विश्वविद्यालय (डी.यू.) व आई.पी. विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने अपने कला-कौशल से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पैनल के समक्ष शानदार प्रस्तुतियां देते हुए मेहमानों व अन्य दर्शकों को प्रभावित किया। मॉडर्न, समकालीन व पारम्परिक गीतों पर इन प्रतिभाओं का प्रस्तुतिकरण वाकई में लाजवाब था।
एकल श्रेत्री में लगभग 15 प्रतिभाओं, युगल श्रेणी में 10 प्रतिभाओं ने अपने प्रस्तुतिकरण दिये। दोनों श्रेणियों के बीच में मेंटर टॉक का भी सत्र रहा जिसमें इन प्रतिभाओं ने डांस से जुड़े विभिन्न पहलुओं के विषय में जाना। सलाम बालक ट्रस्ट के बच्चों का प्रदर्शन काफी सशक्त था, संदेश देते इस एक्ट ने सभी को खासा प्रभावित किया।
बच्चों के गु्रप में उनका नियंत्रण, आपसी ताल-मेल बहुत जबरदस्त था, जिसके चलते यह प्रदर्शन कहीं अधिक उभर कर आया। इसके अतिरिक्त 16 वेस्टर्न डांस गु्रप, 4 कोरियोग्राफी सोसायटी और प्रोफेशनल श्रेणी के प्रस्तुतिकरण ‘डांसएक्सप्लोज़न बीफैब’ के आकर्षण रहे। दिल्ली के लगभग 21 कॉलेजों; वर्व (श्री वेंकटेशवरा), एनलिवन (गार्गी), मिस्बा (गुरू गोबिंद सिंह), एनिग्मा (कमला नेहरू), सेनसेशन (किरोडीमल), एल.एस.आर. कोरियोग्राफी (एल.एस.आर), ऊर्जा (हंसराज), रामजस (रामजस), ज़ील (मैत्री), नृतिया (जानकीदेवी), इनर्टिस (एमिटी), डी.एन.ए. (रामानुजम), कायरा (माता सुंदरी), फुटलूज़ (शिवाजी), फिम (महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट), डोजलर्स (एनआईइसी), जेनिथ (दौलतराम कॉलेज), टैंज (मिरांडा हाउस), राजा (दीन दयाल), क्रंक (अरबिंदो) और स्पर्धा (शहीद भगत सिंह) ने भाग लिया।
यह प्रस्तुतिकरण प्रमुख कलाकार, कोरियोग्राफर, और शिक्षकों; गौरव सुगरानी (हेड, कल्चर स्टूडियो), राहुल सागर और शिव सागर (मुंबई से प्रसिद्ध बाबा के तहत कैपोएरा भारत के अग्रणी), शोहिनी दत्ता (आर्टिस्टिक हेड - दिल्ली, द डांसवार्क्स, फ्रेंड्स ऑफ आर्ट्स), रागिनी भजनका (हेड, फंक डिवीजन, द डांसवार्क्स); डोनी (डांसहॉल को भारत लाने वाले), चार्ली फ्रॉस्ट (कुंडू हाउस प्रोजेक्ट के आइडेंटेटर), करण कुमार (संस्थापक बिग डांस सेंटर) और पॉपपिन टिको (टॉप 4, डांस प्लस सीजन 2, थाईलैंड में पॉपिंग के लिए भारत के प्रतिनिधि थे) द्वारा निर्देशित थे।
मौके पर भाविनी मिश्रा ने कहा तीन साल पहले शुरू की गयी इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाओं को काफी अवसर मिले हैं और सभी अपने कला-कौशल से धमाल कर रहे हैं और हमारा प्रयास भी यही रहा है कि हमारे बीच विद्यमान टैलेन्ट से भरपूर प्रतिभाओं को मौका दें जिससे वह अपना कौशल सभी के सामने प्रदर्शित कर सकें।
भाविनी ने बताया कि हमेशा की तरह हमने पूरी मेहनत के साथ डांसएक्सप्लोजन करने की कोशिश की है और उम्मीद है कि इस वर्ष भी हम इन प्रतिभाओं को अपने कला-कौशल को निखारने व आगे ले जाने के सुदृढ़ मौके प्रदान कर सकेंगे। भाविनी ने कहा कि हमारा प्रयास डांस के माध्यम से सामाजिक आर्थिक अंतराल को कम करते हुए प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। साथ ही हम शिक्षा और अच्छे जीवन यापन हेतु प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं।
डांस एक्सप्लोज़न युवाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास है जिससे कि वह सशक्त महसूस कर सकें और प्रोत्साहित होकर आगे बढ़ने का साहस जुटायें। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं व पैशनेट प्रतिभाओं को परफॉर्मिंग आर्ट की तरफ रूझान बढ़ाते हुए इस दिशा में एक पहल था। इस पहल को सशक्त बनाने के लिए उर्शिला डांस कम्पनी लगातार प्रयास कर रही है, जिसके लिए परफॉर्मिंग आर्टस क्षेत्र के लोगों को इस पहल से जोड़ा जा रहा है, इन जानी-मानी हस्तियों में संतोष नायर और शक्ति मोहन जैसे नाम भी शामिल हैं।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरूस्कार भी दिये जायेंगे। जिनमें सलाम बालक ट्रस्ट के बच्चों को एक विशिष्ट अवार्ड। एकल श्रेणी में प्रथम व द्वितीय, युगल श्रेणी में श्रेष्ठ 3 और गु्रप श्रेणी में 10 अवार्ड; बीफैब मोस्ट एक्सप्लोवि एक्ट, बीफैब मोस्ट पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस, बीफैब डेज़लिंग डीवाज़, बीफैब शोस्टॉपर्स, बीफैब मोस्ट मसालेदार परफॉर्मेंस, बीफैब मोस्ट रेजुवेनेटिंग परफॉर्मेंस, बीफैब मोस्ट हार्ट टचिंग परफॉर्मेंस, बीफैब मोस्ट स्पेशल परफॉर्मेंस, बीफैब मोस्ट टेक्निकल एक्ट आदि शामिल हैं।