फिर आपत्तिजनक हालत में मिला दलेर मेहंदी का फार्म हाउस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद सोहना की टीम ने अरावली पहाड़ी की तलहटी में स्थित पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी के फार्म हाउस का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परिषद द्वारा मेन गेट पर लगाई गई सील टूटी मिली। चोरी से बिजली का कनेक्शन चलता पाया गया। फार्म हाउस में गाय व भैसें भी बंधी मिलीं। परिषद की टीम ने एसडीएम को औचक निरीक्षण के हालातों को हवाला देते हुए आगामी कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह ने टीम का गठन कर शुक्रवार को नगर सीमा के अंदर अरावली पहाड़ी की तलहटी में स्थित पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी के फार्म हाउस का निरीक्षण किया।
क्या है मामला
टीम में नगर परिषद के जेई राजपाल, बीआई प्रदीप कुमार व एमई मौजूद रहे। गौरतलब है कि परिषद द्वारा करीब डेढ़ वर्ष पहले अवैध कब्जे को लेकर फार्म हाउस के मेन गेट पर सील लगा दी गई थी, लेकिन निरीक्षण में परिषद की टीम को सील टूटी हुई मिली।
बिल्डिंग ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि फार्म हाउस के अंदर चौकीदार मौजूद थे। फार्म हाउस में गाय व भैंसें भी रखी हुई थीं। बिजली का अवैध कनेक्शन लगा मिला। करीब डेढ़ वर्ष पहले परिषद ने कब्जा लेने के दौरान बिजली कनेक्शन को कटवाते हुए मीटर को उतार दिया था।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि औचक निरीक्षण के दौरान फार्म हाउस के मेन गेट पर लगी सील टूटी हुई मिली।
लिखित में हुई शिकायत
नगर परिषद ने तत्कालीन एसडीएम विवेक कालिया की अध्यक्षता में करीब डेढ़ वर्ष पहले दलेर मेहंदी के फार्म हाउस की 10 एकड़ जमीन पर कब्जा लेते हुए इसे सील कर दिया था।
परिषद ने फार्म हाउस में लगे बिजली कनेक्शन को भी तुरंत प्रभाव से कटवाते हुए मीटर को हटा दिया था। परिषद ने उक्त फार्म हाउस के अंदर आने वाली देह शामलात की जमीन पर कब्जा लेतेे हुए कार्रवाई की थी।