फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daily passenger count in Delhi Metro crosses 51 lakh

मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार: रोजाना यात्रियों की संख्या 51 लाख पार, कोरोना के बाद पहली बार 32 फीसदी का इजाफा

Mon, 03 Jul 2023 08:01 AM IST
विजय पुंडीर आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Jul 2023 08:01 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो में पहले की तरह अधिक संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। इससे मेट्रो धीरे-धीरे घाटे से उबर रही है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की वजह मेट्रो लगातार अपडेट हो रही है।

विज्ञापन
Daily passenger count in Delhi Metro crosses 51 lakh
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 51 लाख से अधिक पहुंच गई है। कोरोना महामारी के बाद इस वर्ष दैनिक यात्रियों की संख्या सर्वाधिक है। कोरोना के बाद यात्रियों की संख्या में करीब 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 के बाद यानी कोरोना महामारी से पहले यात्रियों की संख्या 11 फीसदी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो में पहले की तरह अधिक संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। इससे मेट्रो धीरे-धीरे घाटे से उबर रही है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की वजह मेट्रो लगातार अपडेट हो रही है। इससे यात्रा आसान होती जा रही है। इसमें मोबाइल से क्यूआर टिकट बुकिंग, पेपर क्यूआर टिकट समेत एएफसी गेट की भी सुविधा मिलने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार वर्ष 2019 में मई माह में 53,700 यात्रियों ने एयरपोर्ट लाइन का इस्तेमाल किया था, जबकि इस वर्ष मई में यात्रियों की संख्या में पांच फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। जून माह में यह संख्या बढ़कर 60 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, ग्रीन व पिंक लाइन पर भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2022 के मुकाबले इस वर्ष 22 प्रतिशत से अधिक यात्रियों ने मेट्रो से सफर तय किया है। इसी तरह 2019 की तुलना में ग्रीन लाइन में 63 फीसदी और पिंक लाइन में 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मेट्रो से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीएमआरसी दिल्ली वासियों को सुरक्षित, कुशल और आरामदायक ट्रांसपोर्टेशन सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। डीएमआरसी के प्रधान निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब पहले की तुलना में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बढ़ती यात्रियों की संख्या से मेट्रो को भी अपडेट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मेट्रो स्टेशनों में लगाई जाएंगी लिफ्ट 
मौजूदा समय में कई मेट्रो स्टेशन में क्षमता के मुकाबले कम लिफ्ट हैं। इससे कई बार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे मेट्रो ने 37 मेट्रो स्टेशनों में नई लिफ्ट लगाई हैंजिसमें मुंडका, आरके आश्रम, राजौरी गार्डन, पीतमपुरा, करोल बाग समेत कई स्टेशन शामिल हैं। इसी तरह अन्य नए 25 मेट्रो स्टेशन में नई लिफ्ट लगाई जाएंगी। इससे खासकर दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। 


286 मेट्रो स्टेशन 
दिल्ली मेट्रो में नोएडा की एक्वा लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो को मिलाकर कुल 286 स्टेशन हैं, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में 391 किलोमीटर लंबा मेट्रो का जाल बिछा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed