फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Dada-Pota' track in poor condition; people avoiding walks due to bushes and filth.

Delhi NCR News: दादा-पोता ट्रैक बदहाल, झाड़ियों और गंदगी के कारण सैर से कतरा रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद।
सेक्टर-2 और सेक्टर-65 के बीच से गांव प्याला तक लोगों की सैर के लिए करीब 2.35 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया दादा-पोता ट्रैक रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गया है। ट्रैक के दोनों ओर बेतरतीब झाड़ियां, कीकर के पेड़ और जगह-जगह गंदगी जमा है। इससे सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों की संख्या लगातार घट रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार घनी झाड़ियों में सांप और अन्य जीव-जंतु भी दिखाई देते हैं। ट्रैक के साथ बहने वाले करीब तीन किलोमीटर लंबे प्याला रजवाहे की स्थिति भी खराब है। रजवाहे में पानी के बजाय गंदगी जमा होने से आसपास के लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग ने कुछ समय पहले करीब 2.35 लाख रुपये खर्च कर इसकी सफाई कराने का दावा किया था। सफाई के दौरान निकाली गई गंदगी किनारे पर ही छोड़ दी गई, जो बारिश के बाद दोबारा रजवाहे में पहुंच गई। करीब साढ़े तीन साल पहले रजवाहे का निर्माण करीब एक करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। इसके बाद करीब तीन साल पहले ट्रैक बनाया गया। अब इसकी सफाई की जिम्मेदारी को लेकर एचएसवीपी और नगर निगम के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं है।


रजवाहे की सफाई का इंतजाम जल्द किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाया जाएगा। सफाई के बाद व्यवस्था को बेहतर रखने का प्रयास किया जाएगा। - प्रिंस सिवाच, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article