फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daati maharaj surrender on crime branch office in chanakyapuri delhi

दाती महाराज ने क्राइम ब्रांच ऑफिस में किया सरेंडर, शिष्या के साथ रेप करने का है आरोप

Thu, 21 Jun 2018 09:17 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Daati maharaj surrender on crime branch office in chanakyapuri delhi
दाती महाराज

स्वयंभू बाबा दाती महाराज ने दोपहर मंगलवार को चाणक्यपुरी क्राइम ब्रांच में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेप के मामले में पेश होने के लिए बुधवार तक का समय दिया था। दाती महाराज पर अपनी एक शिष्या के साथ रेप करने का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

विज्ञापन


दरअसल पुलिस ने उसे सोमवार 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन 1 बजे के बाद भी वह पूछताछ में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि उसके पूछताछ में शामिल होने की संभावना पहले से ही काफी कम थी। शुक्रवार से ही वह पाली, राजस्थान स्थित आश्रम से गायब था। तब से ही उसका कोई पता नहीं है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दाती महाराज को पूछताछ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


उधर, सोमवार को मीडिया व अपराध शाखा के अधिकारियों को वीडियो भेजकर पूछताछ में शामिल होने की बात कहने वाले महाराज गायब था। पुलिस को भी आशंका थी कि वह पूछताछ में शामिल नहीं होगा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दो सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर आश्रमों से जब्त कर उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में रहकर करीब 700 लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं

Daati maharaj surrender on crime branch office in chanakyapuri delhi
dati maharaj
दाती महाराज पर दर्ज दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पाली, राजस्थान स्थित आश्रम में छापेमारी के दौरान वहां से करीब 600 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस जांच कर रही है कि इन लड़कियों को दाती महाराज ने गायब किया है या वे छुट्टियों में अपने घर गई हुई हैं। अपराध शाखा की टीम को आश्रम में सिर्फ 100 लड़कियां मिलीं। टीम ने इनसे पूछताछ भी की।

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आश्रम में रहकर करीब 700 लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं। सभी का खर्च दाती महाराज उठाता है। पुलिस को अधिकांश कमरे खाली मिले। अब सवाल यह है कि किसी डर के चलते दाती महाराज ने इन लड़कियों को कहीं भेज दिया है या वे छुट्टियां होने के कारण अपने घर चली गई हैं।

छापेमारी के दौरान पीड़ित युवती स्नेहा (बदला नाम) ने पुलिस को दाती महाराज का ठिकाना और सभी कमरे दिखाए। पुलिस ने सभी जगह की वीडियोग्राफी की और हर कमरे में जाकर तलाशी ली। पुलिस ने आश्रम का नक्शा भी बनाया। पीड़िता ने दाती महाराज का वह ठिकाना भी बताया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। 

यह वही गुरुकुल है, जिसमें दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती कई वर्षों तक रही थी। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में अनाथ लड़कियों को पढ़ाया जाता है। गुरुकुल के अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराने का कोई प्रयास भी नहीं किया था। जो 3 साल से खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed