फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daati maharaj rape case brother godman appears for questioning delhi policies in inter state cell

दाती के सौतेले आरोपी भाइयों से नौ घंटे पूछताछ, तीनों बोले-हम लोग निर्दोष

Thu, 21 Jun 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
daati maharaj rape case brother godman appears for questioning delhi policies in inter state cell
दाती महाराज

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दाती महाराज उर्फ मदनलाल राजस्थानी के तीनों सौतेले भाइयों से बुधवार को नौ घंटे तक पूछताछ की। आरोपियों से अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह पीड़ित शिष्या को वर्ष 2008 से जानते हैं। आश्रम में आने-जाने के कारण ही वह पीड़िता को जानते हैं। तीनों भाइयों को बृहस्पतिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


दाती महाराज की पीड़ित शिष्या ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दाती महाराज व उसके तीन सौतेले भाइयों अनिल, अशोक व अर्जुन ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दिल्ली, पाली और राजस्थान में स्थित आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज से मंगलवार को करीब नौ घंटे पूछताछ की थी। बुधवार को तीनों भाइयों को पूछताछ के लिए बुलाया था। तीनों भाई दोपहर करीब दो बजे चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे थे। 

daati maharaj rape case brother godman appears for questioning delhi policies in inter state cell
Daati Maharaj Rape Case
बाबा के सौतेले भाइयों के साथ कुछ समर्थक भी साथ आए थे। इन  समर्थकों ने बताया कि दाती महाराज की माता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद दाती महाराज के पिता ने दूसरी शादी कर ली।

तीनों भाई पाली स्थित घर में रहते हैं। वह सिर्फ शनिवार को दिल्ली आते हैं। तीनों ही आश्रमों में सेवादार का काम करते हैं। आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वे विवाहित हैं बच्ची के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने जो बातें बताई हैं, उनकी जांच की जाएगी।

daati maharaj rape case brother godman appears for questioning delhi policies in inter state cell
Daati Maharaj Rape Case
इससे पहले अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आश्रम में रहकर करीब 700 लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं। सभी का खर्च दाती महाराज उठाता है। पुलिस को अधिकांश कमरे खाली मिले।

अब सवाल यह है कि किसी डर के चलते दाती महाराज ने इन लड़कियों को कहीं भेज दिया है या वे छुट्टियां होने के कारण अपने घर चली गई हैं।छापेमारी के दौरान पीड़ित युवती स्नेहा (बदला नाम) ने पुलिस को दाती महाराज का ठिकाना और सभी कमरे दिखाए।

 

पुलिस ने सभी जगह की वीडियोग्राफी की और हर कमरे में जाकर तलाशी ली। पुलिस ने आश्रम का नक्शा भी बनाया। पीड़िता ने दाती महाराज का वह ठिकाना भी बताया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। यह वही गुरुकुल है, जिसमें दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती कई वर्षों तक रही थी। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में अनाथ लड़कियों को पढ़ाया जाता है। गुरुकुल के अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराने का कोई प्रयास भी नहीं किया था। जो 3 साल से खत्म हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed