फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daati Maharaj not arrested, Delhi Women Commission sent notice to delhi police

दाती महाराज की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगा जवाब

Sat, 06 Oct 2018 06:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
Daati Maharaj not arrested, Delhi Women Commission sent notice to delhi police

दिल्ली महिला आयोग ने दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दाती महाराज को गिरफ्तार नहीं करने पर दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आयोग ने पूछा है कि दाती की गिरफ्तारी न होने के पीछे कौन से अफसर जिम्मेदार हैं? पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की? यदि इस मामले में कोई जांच शुरू नहीं की गई तो इसके पीछे क्या कारण हैं? आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर 10 अक्तूबर तक जवाब मांगा है।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस पर अभियुक्त के साथ साठगांठ का आरोप लगाया है। आयोग ने कहा कि अभियुक्त की ऊंची पहुंच होने के कारण ही उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने अपनी भूमिका ठीक तरह नहीं निभाई।
विज्ञापन


पीड़िता ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि फतेहपुर बेरी थाने में शिकायत देने के काफी दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। दाती महाराज को गिरफ्तार किए बिना ही आरोप पत्र दाखिल कर दिया। आयोग के अनुसार, दिल्ली पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण हाईकोर्ट ने मामला सीबीआई को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed