{"_id":"c63f5dfe7b791fa3924918613a5cdef5","slug":"cylinder-will-get-longer-recommended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं मिल पाएंगे सिफारिश पर सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं मिल पाएंगे सिफारिश पर सिलेंडर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसियों में अब सिफारिश पर सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। डीबीटीएल योजना के तहत 31 मार्च तक गैस उपभोक्ताओं के एकाउंट को बैंक से अपलिंक करना है।
विज्ञापन
एकाउंट और गैस नंबर अपलिंक होने के बाद सब्सिडी सिलेंडर आना बंद हो जाएंगे। इसलिए जो सिलेंडर मिलेगा वह मार्केट रेट पर ही मिलेगा। अभी तक जनपद में 56 प्रतिशत उपभोक्ताआ का ही एकाउंट नंबर अपलिंक हो पाया है।
विज्ञापन
गैस सब्सिडी की धनराशि पहली जनवरी से एकाउंट में दी जा रही है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 15 तक अंतिम डेट निर्धारित कर रखी है। इस अवधि में सभी उपभोक्ताओं को एकाउंट व आधार कार्ड को रजिस्टर्ड करना है।
विज्ञापन
एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि एजेंसियों में तेजी से ग्राहकों के एकाउंट को बैंक से अपलिंक किया जा रहा है। अपलिंक होने के बाद सब्सिडी की राशि एकाउंट में जाएगी।
अभी तक 56 प्रतिशत उपभोक्ता ही जुड़ पाए हैं। इसलिए एजेंसी संचालक अपने स्तर से प्रचार कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक एजेंसी आकर एकाउंट नंबर को रजिस्टर्ड कराएं।
इधर सूत्र के मुताबिक नई व्यवस्था में सिफारिश पर सिलेंडर मिलना मुश्किल होगा। मार्केट रेट पर सिलेंडर दिया जाएगा। इससे गैस की कालाबाजारी भी रुकेगी। एजेंसी संचालक मनमाने तरीके से सिलेंडर को बेच नहीं पाएंगे।