फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cylinder explosion in house in Sultanpuri Delhi

Delhi Blast: सुल्तानपुरी में सिलेंडर फटा... घर का आधा हिस्सा गिरा, गर्भवती महिला की मौत; एक झुलसी

Sat, 09 Nov 2024 08:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 08:52 PM IST
सार

दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना इलाके में एक घर में सिलेंडर से धमाका हो गया। धमाके से मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया।

विज्ञापन
cylinder explosion in house in Sultanpuri Delhi
सिलेंडर फटने से धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में शनिवार को एक मकान में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की शिनाख्त 24 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है। सिलेंडर फटने के दौरान दो मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिर गया। फिलहाल मौके से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


सुमित पेशे से कार मैकेनिक हैं। वह परिवार सहित कृष्ण विहार इलाके में रहते हैं। शनिवार दोपहर सवा तीन बजे के करीब मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सुमित की पत्नी रजनी और उनकी ननद 20 वर्षीय रेणू घर में मौजूद थी। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। इस दौरान रसोई में रखा सिलेंडर फट गया। इसमें जोरदार धमाका हुआ। इससे पास की दीवार रजनी पर गिर गई। घर में आग भी लग गई। 
विज्ञापन


इससे वहां मौजूद रेणू झुलस गई और वह वहां से जान बचाकर भाग गई। मामले की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर दो अग्निशमन की गाड़ियां भेजी गईं। बताया जा रहा है कि जहां पर मकान है वहां की गली बहुत संकरी है। ऐसे में दमकल की गाड़ियों काे मौके पर पहुंचने में परेशानी हुई। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशियों का माहौल मातम में बदला
सुमित के चाचा ने बताया कि सुमित की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। वहीं रेणू की शादी अगले साल फरवरी में कराने की तैयारी चल रही थी। हादसे के समय में घर की कुछ महिलाएं खरीदारी करने के लिए बाजार गई हुई थी। वहीं पुरुष काम पर गए थे। परिवार में खुशियों का माहौल था। हादसे ने सबकुछ खत्म कर दिया।

देरी से पहुंची पुलिस
परिजनों का आरोप है कि हादसा सवा तीन बजे के करीब हुआ। जबकि पुलिस हादसे के 30 से 40 मिनट के बाद पहुंची। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम पुलिस के आने के बाद पहुंची। अभी फिलहाल मौके से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। हादसे के दौरान झुलसी रेणू खुद ई-रिक्शा से अस्पताल गई।

रोहिणी में भी लगी आग
रोहिणी इलाके में कमरे में आग लगने से पांच साल के बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। बच्चे को घर में अकेला छोड़कर परिवार वाले शनिवार तड़के छठ घाट पर गए थे। शुरुआती जांच में पता चला कि फ्रिज का कंप्रेशर फटने से घर में आग लगी और बच्चा उसमें झुलस गया। शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव काे परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

पांच साल के बच्चे की झुलसकर मौत
50 साल के उमेश भगत अपनी पत्नी रामझड़ी देवी व दो बेटी व पांच साल के बेटे श्रीकांत के साथ रोहिणी सेक्टर-27 स्थित तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे। उमेश पास ही एक फैक्टरी में काम करते हैं। उमेश भगत ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे वह पत्नी और दो बेटियों के साथ घर से पांच सौ मीटर दूर छठ घाट पर गए थे। इस दौरान बेटा सो रहा था। उसे उठाकर चलने के लिए तैयार किया, लेकिन वह फिर घर में जाकर सो गया। 

रिवार वालों ने उसे कमरे में ही छोड़कर नीचे सीढ़ियों के गेट पर ताला लगाकर घाट पर चले गए। कुछ ही देर बाद पड़ोस के बच्चे घाट पर पहुंचे और उनके घर में आग लगने की जानकारी दी। परिवार के सभी सदस्य भागकर घर पहुंचे। तब तक पड़ोसी ताला तोड़कर आग पर काबू करने की कोशिश कर रहे थे। आग पर काबू करने के बाद वह कमरे में गए। उनका बेटा कमरे के कोने में झुलसी हालत में पड़ा था।

पुलिस उसे अंबेडकर अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उमेश ने बताया कि कुछ दिन से उनका फ्रिज खराब था। जो काफी गर्म हो रहा था। उनलोगों ने उसे बंद कर दिया था। लेकिन सामान खराब न हो इसलिए उसे चला दिया था। परिवार का कहना है कि फ्रिज का कंप्रेशर फटा है। धमाके की आवाज पड़ोसियों ने सुनी है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed