इंटरनेट बैंकिंग का लापरवाही से करते हैं इस्तेमाल तो इस गैंग का आप भी बन सकते हैं शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने एक शख्स के खाते से दो बार में 1 लाख 32 हजार रुपए का ट्रांजक्शन कर लिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। वहीं, कार से घर जा रहे एक युवक के खाते से ऋषिकेश में 5 बार में 30 हजार रुपए का ट्रांजक्शन कर लिया गया।
पीड़ित ने जब मोबाइल पर खाते से रुपए निकलने का मैसेज देखा तो घटना का पता चला। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस के मुताबिक गिरीश मेहरा परिवार के साथ सेक्टर-37 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 2 जून को अज्ञात द्वारा उनके खाते से 62 हजार रुपए का ट्रांजक्शन कर लिया गया।
वहीं, 3 जून को उनके खाते से 70 हजार रुपए निकल गए। मोबाइल पर खाते से रुपए का निकलने का मैसेज आने पर उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत कस्टमरकेयर कॉल कर घटना की शिकायत की। जिसके बाद पीड़ित ने सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
ऋषिकेश के एटीएम से निकाले 30 हजार रुपए
सौरभ कुमार मिश्रा परिवार के साथ गोल्फ व्यू अपार्टमेंट सेक्टर-78 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर-125 स्थित एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। बीती 9 जून की रात करीब 12 बजे वह कार से घर लौट रहे थे।
तभी उनके मोबाइल पर चेन्नई स्थित एचडीएफसी बैंक से कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि क्या आपने अभी अपने खाते से 5 बार में 30 हजार रुपए निकाले हैं। इस पर उन्होंने कहा मना कर दिया।
इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर मैसेज देखा तो चौंक गए। उनके खाते से ऋषिकेश स्थित एक एटीएम से पांच बार में 30 हजार रुपए निकलने का मैसेज था। उन्होंने घटना की शिकायत सेक्टर-49 पुलिस से की है।
क्रेडिट कार्ड से नेपाल में की शापिंग
सेक्टर-115 सोरखा निवासी दानवीर यादव का सेक्टर-77 में इंडस इंड बैंक में खाता है। उन्होंने हाल ही में क्रेडिट कार्ड बनवाया था, लेकिन उसे चालू बीते सोमवार को कराया था। पीड़ित ने बताया कि कार्ड चालू कराने के बाद करीब 6 घंटे के बाद बैंक से उनके पास फोन आया कि वह नेपाल से क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर रहे हैं, तो उन्होंने बैंक को बताया कि वह घर पर सो रहे हैं।
कार्ड उनके पास ही है, ऐसे में कौन उनके कार्ड से नेपाल में शॉपिंग कर रहा है। उन्हें इसके बारे में नहीं पता। उन्होंने अपना मोबाइल देखा, तो नौ मैसेज आए हुए थे। जिसमें 24 हजार रुपए की शॉपिंग की गई थी। पीड़ित ने मंगलवार को साइबर सेल में शिकायत की है।