{"_id":"65bfaafd715ecad39f0f21b4","slug":"cyber-cell-team-in-delhi-arrested-three-accused-of-cheating-american-citizens-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, अमेरिकी नागरिक से समस्या का समाधान करवाने के नाम पर करते थे ठगी; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, अमेरिकी नागरिक से समस्या का समाधान करवाने के नाम पर करते थे ठगी; गिरफ्तार
Sun, 04 Feb 2024 08:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 04 Feb 2024 08:49 PM IST
सार
दिल्ली में साइबर सेल की टीम ने अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्ता किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी जिला साइबर सेल ने अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। आरोपी खुद को एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी बताकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर ठगी करते थे। आरोपियों की पहचान शुभम चौधरी, अखिल बरडिया और राहुल गुसाईं के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच लैपटॉप, चार स्मार्ट फोन और दो वाईफाई राउटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाहरी जिला साइबर सेल को पश्चिम विहार में एक फर्जी कॉल सेंटर चलने की जानकारी मिली। पुलिस को यह भी पता चला कि कॉल सेंटर के जरिए विदेशियों से ठगी की जा रही है। पुलिस ने सूचना को पुख्ता करने के बाद पश्चिम विहार के एक इमारत में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारा। यहां तीन आरोपी मौजूद थे। तीनों खुद को माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल का अधिकारी बताकर विदेशियों की कंपनी संबंधी समस्या का समाधान करने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने पांच लैपटॉप, चार स्मार्ट फोन और दो वाईफाई राउटर बरामद किए।
विज्ञापन
जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि आरोपी अवैध रूप से वीओआईपी कॉलिंग, कानूनी अंतर्राष्ट्रीय लंबी दूरी (आईएलडी) गेटवे को दरकिनार कर सरकार को करोड़ों का नुकसान कर रहे थे। आरोपी कॉल करने के लिए एक्स-लाइट जैसे उच्च स्तरीय तकनीकी सॉफ्टवेयर और टीम व्यूअर और एनीडेस्क जैसे रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे। वह अमेरिका में रहने वाले लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे थे और उनसे मोटी रकम वसूल कर रहे थे।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि आरोपियों के लैपटॉप में नोट पैड और एक्सेल शीट मिली है, जिसमें पीड़ितों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी और ठगे गए पैसे का विवरण लिखा हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने कितने की ठगी की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रानी बाग का रहने वाला शुभम गैंग का सरगना है। वह 12वीं पास है। माता-पिता में विवाद होने के बाद वह घर छोड़कर अपनी मां के साथ रहता है। वहीं, राजौरी गार्डन निवासी अखिल बी कॉम की पढ़ाई की है। जबकि हरिनगर निवासी राहुल ओपन से बीबीए का कोर्स कर रहा है।