फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cyber cell police of Delhis South West district has caught accused who cheated many people

महिला की आड़ में घिनौना काम: फेसबुक पर दोस्ती कर उतारी अश्लील तस्वीरें, फरेबी 'अंजली' की सच्चाई जान युवक रह गया दंग

Sun, 12 Jun 2022 10:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Jun 2022 10:09 PM IST
सार

दक्षिण पश्चिम जिला की साइबर सेल ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने वाले आरोपी को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक साल से इस धंधे से जुड़ा था। आरोपी फर्जी फेसबुक आईडी की आड़ में युवकों से ठगी करता था।

विज्ञापन
cyber cell police of Delhis South West district has caught accused who cheated many people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिला की आड़ में घिनौना काम: फेसबुक पर दोस्ती कर उतारी अश्लील तस्वीरें, साथी 'अंजली' की सच्चाई जान युवक के पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन


-साइबर सेल ने अलवर राजस्थान से किया गिरफ्तार, एक साल से इस धंधे से जुड़ा था 
फर्जी फेसबुक खाते से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने वाला गिरफ्तार 
-साइबर सेल ने अलवर राजस्थान से किया गिरफ्तार, एक साल से इस धंधे से जुड़ा था



दिल्ली में दक्षिण पश्चिम जिला की साइबर सेल ने फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए दोस्ती करने के बाद पीड़ित का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उससे वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फोन बरामद कर लिया है।

जिला पुलिस आयुक्त मनोज सी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलवर राजस्थान निवासी अफसर खान के रूप में हुई है। अमित कुमार ने पांच मार्च को साइबर सेल में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उसे अंजली शर्मा के नाम से एक फेसबुक आईडी से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी उससे बातचीत करने लगा। आरोपी ने मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल करके उसका अश्लील वीडियो बना ली। कुछ समय बाद आरोपी ने दो अज्ञात व्हाट्सएप नंबरों के माध्यम से वीडियो पीड़ित को भेजा। उसने उन नंबरों से भी फोन किया और पीड़ित को धमकाया दी। उसने पीड़ित से 20 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो को उसके रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने गूगल पे के जरिए पीड़ित से एक हजार रुपये ले लिए और बाद में उसने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों के जरिए उसकी पहचान कर ली और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी को अलवर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले एक साल से इस धंधे से जुड़ा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और अन्य की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीएससी दूसरे वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed