{"_id":"5d31a1648ebc3e6ced373ba0","slug":"cyber-cell-in-action-after-people-blackmail-sakshi-mishra-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी को खुलेआम मिल रही जान से मारने की धमकी, सक्रिय हुआ यूपी साइबर सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी को खुलेआम मिल रही जान से मारने की धमकी, सक्रिय हुआ यूपी साइबर सेल
Fri, 19 Jul 2019 04:46 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 19 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
साक्षी मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी की खबर मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कुछ लोग साक्षी के सोशल मीडिया अकाउंट पर तरह-तरह के कमेंट कर के अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इस बीच मामला तब बढ़ गया जब कुछ लोग साक्षी को जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
साक्षी और अजितेश की शादी से गुस्साए कई लोग उनके फैसले को गलत बता रहे हैं और साक्षी को जान से मारने की धमकी देते हुए तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। कमेंट में कहा जा रहा है कि पिता का दिल दुखा कर आखिर कब तक भागोगी, तुम्हें मेरे हाथों मरना है। कोई कह रहा है कि अभी भी समय है। पैरेंट्स के पास चली जाओ। पैरेंट्स को दुख देकर कभी भी खुश नहीं रहोगी। ये प्यार का नशा दो महीने में उतर जाएगा।
विज्ञापन
इन धमकियों को देखते हुए साइबर सेल सक्रिय हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल जांच में जुट गई है। हालांकि साक्षी ने निजी तौर पर इनमें से किसी भी कमेंट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही इसे लेकर पुलिस को कोई सूचना दी है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ समय पहले ही विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को हत्या की धमकी दिए जाने का एक ऑडियो वायरल हुआ था। उस ऑडियो में एक बार मैनेजर किसी व्यक्ति को फोन पर बातचीत के दौरान गौरव सिंह अरमान की ओर से विधायक भरतौल का कत्ल करने का एलान करने की बात बता रहा था।