फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber cell in action after people blackmail Sakshi Mishra on Social Media  

साक्षी को खुलेआम मिल रही जान से मारने की धमकी, सक्रिय हुआ यूपी साइबर सेल

Fri, 19 Jul 2019 04:46 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 19 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Cyber cell in action after people blackmail Sakshi Mishra on Social Media  
साक्षी मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बरेली के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी की खबर मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कुछ लोग साक्षी के सोशल मीडिया अकाउंट पर तरह-तरह के कमेंट कर के अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इस बीच मामला तब बढ़ गया जब कुछ लोग साक्षी को जान से मारने की धमकी देने लगे। 

विज्ञापन


साक्षी और अजितेश की शादी से गुस्साए कई लोग उनके फैसले को गलत बता रहे हैं और साक्षी को जान से मारने की धमकी देते हुए तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। कमेंट में कहा जा रहा है कि पिता का दिल दुखा कर आखिर कब तक भागोगी, तुम्हें मेरे हाथों मरना है। कोई कह रहा है कि अभी भी समय है। पैरेंट्स के पास चली जाओ। पैरेंट्स को दुख देकर कभी भी खुश नहीं रहोगी। ये प्यार का नशा दो महीने में उतर जाएगा।
विज्ञापन




इन धमकियों को देखते हुए साइबर सेल सक्रिय हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल जांच में जुट गई है। हालांकि साक्षी ने निजी तौर पर इनमें से किसी भी कमेंट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही इसे लेकर पुलिस को कोई सूचना दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ समय पहले ही विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को हत्या की धमकी दिए जाने का एक ऑडियो वायरल हुआ था। उस ऑडियो में एक बार मैनेजर किसी व्यक्ति को फोन पर बातचीत के दौरान गौरव सिंह अरमान की ओर से विधायक भरतौल का कत्ल करने का एलान करने की बात बता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed