फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cutting braid made police aware in delhi ncr send for inquiry

महिलाओं की कटी चोटी के आतंक से हलाकान हुई पुलिस, तीनों चोटियों की जांच शुरू

Tue, 01 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
cutting braid made police aware in delhi ncr send for inquiry
- फोटो : अमर उजाला

छावला के कांगनहेड़ी में चोटी काटे जाने की घटनाओं से महिलाएं सहमी हुई हैं। रविवार रात तक गांव की दो अन्य महिलाओं की भी चोटी काट ली गई। कुल तीनों ही मामलों में महिलाएं सिर में तेज दर्द होने के बाद बेसुध हो गईं। बाद में उनकी चोटी कटी हुई पड़ी मिली।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों चोटी को कब्जे में कर उसे जांच के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच में लग रहा है कि तीनों महिलाओं की चोटी कैंची से काटी गई है।  फिलहाल छावला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांगनहेड़ी गांव की रहने वाली मुनेश की रविवार सुबह साढ़े दस बजे कमरे में चोटी कटी हुई मिली। मुनेश ने बताया कि वह खेत में ज्वार काटने गई थी। उसके सिर में तेज दर्द हुआ और वह वापस अपने घर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से काम कर आने वाली महिलाएं रहीं निशाने पर

cutting braid made police aware in delhi ncr send for inquiry

दर्द की वजह से वह बेसुध होकर बिस्तर पर सो गईं। जब उसकी नींद खुली तो उसने फर्श पर अपनी चोटी पड़ी हुई देखी। मुनेश की चोटी काटे जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे मुनेश के घर से दो सौ मीटर दूर रहने वाली श्रीदेवी की भी चोटी काट ली गई।

घटना से पूर्व वह प्लॉट पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसके सिर में दर्द हुआ। वह घर में आकर बिस्तर पर लेट गई। जब नींद खुली तो उसने अपनी चोटी को फर्श पर देखी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने चोटी को कब्जे में कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि जिस कमरे में श्रीदेवी थी, उसका दरवाजा बंद था।   पुलिस घटना की जांच कर गए ही थे कि  रात करीब ग्यारह बजे गांव की रहने वाली ओमवती की भी चोटी काट ली गई। ओमवती के बेटे ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी मां खेत से साढे़ सात बजे वापस आई।

अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर की जाएंगी जांच

cutting braid made police aware in delhi ncr send for inquiry

​खाना खाने के बाद उसके सिर में दर्द हुआ। सभी लोग एक ही कमरे में सो गए। कुछ देर बाद उसकी मां ने देखा कि उसकी चोटी फर्श पर गिरी है। तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।  शुरूआती जांच में लग रहा है कि तीनों महिलाओं की चोटी कैंची से काटी गयी है।  

अभी तक की जांच में तीनों ही मामलों में एक चीज सामान है। उन तीनों महिलाओं को निशाना बनाया गया है जो खेत या फिर किसी अन्य जगह से काम कर घर पहुंचीं थी। पुलिस के लिए परेशानी की बात यह है कि तीनों महिलाओं को घर में निशाना बनाया गया। घर वालों का कहना है कि जिस कमरे में महिला को निशाना बनाया गया, उसमें बाहर का कोई व्यक्ति भीतर नहीं आया। उन कमरों का दरवाजा बंद था। 

पुलिस का कहना है कि महिलाओं की चोटी काटने की घटनाएं दिल्ली के अलावा राजस्थान और हरियाणा में भी हुई है। दिल्ली पुलिस उन राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर घटनाओं की जांच करेगी।  जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ऐसी हरकतें करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखे हुए है। पुलिस ने अनधिकृत प्रवेश, महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचाने और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed