{"_id":"97bcffc9c18525d0e7f920a42cf04740","slug":"cut-both-arms-of-the-elderly-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत गडांसे से काट दिए बुजुर्ग महिला के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत गडांसे से काट दिए बुजुर्ग महिला के हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंझावला इलाके में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला का दोनों हाथ गंडासे से काट दिया। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी पहचान चांद तारी(65) के रूप में हुई है। कंझावला थाना पुलिस ने महिला के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार चांदतारी का बेटा कर्मवीर ने वर्ष 2012 में मुंडका में संदीप नाम के युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से कर्मवीर तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब पौने दस बजे दो लोग महिला के घर में घुस गए और उसके दोनों हाथ को गंडासे से काट दिया। महिला ने बताया कि उसपर संजीत और उसके दोस्त जयवीर ने हमला किया है। संजीत, संदीप का भाई है जिसे महिला के बेटे ने हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है संदीप की हत्या के बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है।
विज्ञापन