फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Customer care number searched from Google, thugs breached bank account

गूगल से खोजा कस्टमर केयर का नंबर, ठगों ने बैंक खाते में लगा दी सेंध

Mon, 02 Nov 2020 03:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Nov 2020 03:51 PM IST
सार

  • पे फोन एप से भेजे गए रुपये खाते में नहीं आने पर पता लगा

विज्ञापन
Customer care number searched from Google, thugs breached bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पे फोन एप से भेजे गए पैसे के बैंक खाते में नहीं आने पर कस्टमर केयर से बात करना भारी पड़ गया। गूगल से सर्च करने पर मिले कस्टमर केयर के नंबर पर बातचीत करने पर ठगों ने उसके बैंक खाते में सेंध लगा दी और एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। वारदात द्वारका नार्थ इलाके की है।

विज्ञापन


जेजे कॉलोनी सेक्टर-16 निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अक्तूबर को नीरज नाम के व्यक्ति ने पे फोन के जरिये उसके खाते में 2500 रुपये भेजे थे। रात तक खाते में पैसा नहीं आने पर उसने अगले दिन बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर केयर पर बात की। कस्टमर केयर वालों ने बताया कि उसे पे फोन के कस्टमर केयर पर बात करना होगा।
विज्ञापन


29 अक्तूबर को विनोद ने गूगल से पे फोन के कस्टमर केयर का नंबर निकालकर उस पर कॉल किया। लेकिन नंबर बिजी था। कुछ देर में दूसरे नंबर से फोन आया। उसने विनोद की सारी परेशानी सुनी और फिर उससे पूछा कि खाते में कितने पैसे हैं। विनोद ने उसे बताया कि खाते में एक लाख रुपये हैं। उसने विनोद को पे फोन खोलने के लिए कहा। फिर टू अकाउंट पर क्लिक करने के लिए कहा। फिर आरोपी ने उससे मोबाइल के पांच नंबर पूछे। आरोपी ने उसे एक नंबर पर डायल कर अपना सीक्रेट नंबर डालने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करके उसने अलग-अलग नंबर डालने के बाद सीक्रेट नंबर डालने के लिए कहा। जब फोन बंद किया तो खाते से एक लाख रुपये गायब हो चुके थे। ठगा हुआ महसूस करने के बाद विनोद ने 30 अक्तूबर को थाने में ठगी की शिकायत की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद तकनीकी जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विनोद के खाते से किस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed