{"_id":"b2683d7e7d2d91302ee6d7e0883b9f2f","slug":"current-seemingly-killed-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर में पानी भर रही थी महिला, करंट लगने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर में पानी भर रही थी महिला, करंट लगने से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हादसों में बृहस्पतिवार की रात करंट लगने से एक फैक्ट्री कर्मचारी और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धीरज नगर निवासी विनय यादव डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बीकेबी प्रिंट्स नाम की फैक्ट्री में काम करता था। बृहस्पतिवार की रात वह कंपनी में चार कर्मचारियों के साथ ट्रॉली को धक्का लगा कर दूसरे जगह ले जा रहा था। छत से लटक रहा रिफ्लेक्टर बल्ब सहित ट्रॉली पर गिर गया।
विज्ञापन
रिफ्लेक्टर का टूटा हुआ तार ट्रॉली पर गिरने से उसमें करंट उतर गया। करंट लगने से विनय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूर चोटिल हो गए।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। सेक्टर-20 कृष्णा नगर निवासी यशोदा (30) बृहस्पतिवार की रात कूलर में पानी भर रही थीं।
कूलर की बॉडी में कहीं से कटा हुआ तार छू रहा था। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। पति रासबिहारी उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन