{"_id":"6411c750e0dd020286080a63","slug":"current-excise-policy-will-continue-in-delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-has-approved-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली में जारी रहेगी वर्तमान आबकारी नीति, CM अरविंद केजरीवाल ने दी मंजूरी; छह महीने के लिए बढ़ाया आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली में जारी रहेगी वर्तमान आबकारी नीति, CM अरविंद केजरीवाल ने दी मंजूरी; छह महीने के लिए बढ़ाया आगे
Wed, 15 Mar 2023 06:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:55 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने वर्तमान एक्साइज पॉलिसी को छह महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। वर्तमान एक्साइज पॉलिसी का समय 31 मार्च को खत्म हो रहा है। जिसे छह माह के लिए आगे बढ़ाने का प्रस्ताव आबकारी विभाग की तरफ से दिया गया था।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में वर्तमान में चल रही आबकारी नीति जारी रहेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्तमान आबकारी नीति को छह महीने के लिए आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारियों को नई आबकारी नीति पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। आगामी तीन महीनों में पांच ड्राई डे भी घोषित किए गए हैं। महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, ईद उल फितर, बुद्ध पूर्णिमा और ईद उल जुहा के दिन सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने वर्तमान एक्साइज पॉलिसी को छह महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। वर्तमान एक्साइज पॉलिसी का समय 31 मार्च को खत्म हो रहा है। जिसे छह माह के लिए आगे बढ़ाने का प्रस्ताव आबकारी विभाग की तरफ से दिया गया था। आबकारी मंत्री की तरफ से इसे मंजूरी देने के बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास पहुंचा। जिसे बुधवार को मंजूर मिल गई। अब दिल्ली में वर्तमान में चल रही एक्साइज पॉलिसी 30 सितंबर 2023 तक लागू रहेगी। नई आबकारी नीति के लिए अधिकारियों से डिटेल प्लान तैयार करने को कहा है। ताकि जल्द से जल्द दिल्ली को एक नई आबकारी नीति दी जा सके।
विज्ञापन
ड्राई डे की तारिख घोषित
दिल्ली में आगामी तीन माह में पांच ड्राइ डे रहेंगे। महावीर जयंती पर चार अप्रैल को शराब की दुकानें बंद रहेंगी इसके साथ ही गुड फ्राइडे को सात अप्रैल, ईद उल फितर 22 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा को पांच मई और ईद उल जुहा को 29 जून पर ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दिन सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन