{"_id":"a8daa9dbf30aecf1bbeb5e1d4b6d34e6","slug":"current-earphone-attached-to-the-11th-student-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयरफोन में करंट,11वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयरफोन में करंट,11वीं के छात्र की मौत
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल का चार्जिंग पर लगा ईयरफोन से गाने सुन रहे 11वीं की छात्र की मौत हो गई। दावा है कि ईयरफोन लीड में करंट आने से उसकी मौत हुई। दूसरी आर चर्चा यह भी फैली कि मौत की वजह चार्जर फटना रहा।
सरना चौक पर संजय कुमार परिवार सहित रहते हैं। वह चाऊमीन की ठेली लगाते हैं। परिवार में पत्नी राजबाला, बड़ा बेटा विशाल(15), अर्जुन और बेटी प्रिया हैं।
नगर के श्रीहंस इंटर कॉलेज में विशाल 11वीं कक्षा का छात्र था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ईयरफोन लगाकर विशाल गाने सुन रहा था। बैट्री डाउन होने पर गाने सुनते-सुनते उसने मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया।
वह कमरे में अकेला था, बाकी लोग आंगन में बैठे थे। छात्र की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो विशाल झुलसा हुआ था और बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ा था।
परिजन आनन फानन में उसे स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता संजय का कहना है कि विशाल ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था और मोबाइल चार्जिंग पर लगा था।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि करंट ईयरफोन की लीड में आ गया और छात्र की मौत हो गई। बेटे की मौत से मां राजबाला का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार सुबह परिजनों ने छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।
लग सकता है करंट
एसडीओ बीएसएनएल अभय अवस्थी का कहना है कि चार्जिंग पर मोबाइल लगे होने पर और ईयरफोन के वायर निकले होने पर करंट लग सकता है।