फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CUET UG Exam highest number of 49915 students from UP sat in exam Delhi on fourth

CUET UG Exam: देशभर में सबसे अधिक यूपी से 49915 छात्र परीक्षा में बैठे, एमपी तीसरे तो दिल्ली चौथे नंबर पर

Thu, 21 Jul 2022 01:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 21 Jul 2022 01:56 PM IST
सार

एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि सीयूईटी यूजी का पहला चरण पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण में साइंस विषय पर आधारित पेपर होंगे। दूसरा चरण चार अगस्त से शुरू होगा। उसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
CUET UG Exam highest number of 49915 students from UP sat in exam Delhi on fourth
सीयूईटी-यूजी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस एग्जाम (सीयूईटी यूजी) 2022 का पहला चरण बुधवार को समाप्त हो गया। अब सीयूईटी यूजी के दूसरे चरण की परीक्षा चार अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए 31 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी होंगे।

विज्ञापन


सीयूईटी यूजी के पहले चरण की परीक्षा में उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 49,915 छात्र शामिल हुए हैं। जबकि दूसरे नंबर बिहार से 20,840 छात्र, तीसरे नंबर मध्य प्रदेश से 19,032 तो चौथे नंबर पर दिल्ली से 16,885 छात्र बैठे है। जबकि रजिस्ट्रेशन इससे अधिक था।
विज्ञापन


एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि सीयूईटी यूजी का पहला चरण पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण में साइंस विषय पर आधारित पेपर होंगे। दूसरा चरण चार अगस्त से शुरू होगा। उसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। छात्रों को पहले चरण में जो दिक्कत आई थीं, उनको देखते हुए तैयारी की जा रही है। स्नातक दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी के लिए देशभर में यूपी से सबसे अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और परीक्षा भी सबसे अधिक यूपी के छात्रों ने ही दी है। परीक्षा में कुल 1,91,586 छात्र शामिल हुए हैं। जबकि 2,50,495 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के छात्रों में भी काफी उत्साह

जम्मू-कश्मीर से भी बड़ी संख्या में छात्र सीयूईटी यूजी में शामिल हुए हैं। जम्मू-कश्मीर से 1,945 छात्रों ने परीक्षा दी है। हिमाचल प्रदेश से 1,086 छात्र, पंजाब से 6,974, हरियाणा से 11,236, उत्तराखंड से 4,078 छात्रों ने परीक्षा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed