फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CTET Exam held on July 7 online application starts Last date of application is April 2

22 भाषा और 136 शहर में होंगी परीक्षा: सात जुलाई को CTET Exam, ऑनलाइन आवेदन शुरू; आवेदन की अंतिम तिथि दो अप्रैल

Fri, 08 Mar 2024 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Mar 2024 08:37 PM IST
सार

इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को केवल सीटीईटी वेबसाइट hhps://ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन सात मार्च से दो अप्रैल रात 11:59 मिनट तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
CTET Exam held on July 7 online application starts Last date of application is April 2
सीबीएसई सीटीईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (सीटीईटी) की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा सात जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि दो अप्रैल है। सीबीएसई ने इस परीक्षा को लेकर विस्तृत सूचना बुलेटिन जारी किया है। इसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता, मानदंड, परीक्षा शुल्क की जानकारी दी गई है। बोर्ड की सलाह है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना आवेदक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को केवल सीटीईटी वेबसाइट hhps://ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन सात मार्च से दो अप्रैल रात 11:59 मिनट तक किया जा सकता है। सीबीएसई के अनुसार परीक्षा का आयोजन 22 भाषाओं में 136 शहरों में होगा। इस परीक्षा के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों को पेपर-1 या पेपर पेपर-2 में से किसी एक पेपर के लिए 1000 रुपये जबकि दोनों पेपर देने के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी-एसटी व दिव्यांग वर्ग को किसी एक पेपर के लिए 500 रुपये जबकि दोनों पेपर के लिए 600 रुपये भुगतान करना होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से ही विस्तृत सूचना बुलेटिन को डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन में सुधार के लिए भी समय दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आठ अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इस तिथि के बाद किसी प्रकार के सुधार की सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी। परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से दो दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। जिसमें परीक्षा केंद्र की जानकारी भी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में एक बार आवंटित केंद्र को बदला नहीं जाएगा। इस परीक्षा का रिजल्ट अगस्त 2024 के अंत में जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed