फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CS returns to the Mohalla Clinic and Poly Clinic file

सीएस ने लौटाई मोहल्ला क्लिनिक और पॉली क्लिनिक की फाइल 

Mon, 12 Mar 2018 07:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Mar 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
CS returns to the Mohalla Clinic and Poly Clinic file
मोहल्ला क्लीनिक - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
दिल्ली सरकार और अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बजट तैयारी से जुड़ा नया विवाद इसमें शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि मोहल्ला क्लिनिक और पॉली क्लिनिक से जुड़ी बेहद अहम फाइल मुख्य सचिव को भेजी गई थी। इसमें बजट भाषण की अपेक्षाओं को पूरा करने की जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


लेकिन मुख्य सचिव की तरफ से यह कहते हुए फाइल लौटा दी गई कि आज रविवार है, इस तरह की फाइल सोमवार को ऑफिस आवर के दौरान दें। बजट सत्र शुरू होने से कुछ दिन पहले मुख्य सचिव के इस रवैये पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि दिल्ली सरकार इस साल का बजट नए मॉडल पर तैयार कर रही है। इस बार के बजट भाषण में सभी बड़े प्रोजेक्ट का विस्तृत ब्योरा होगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, मोहल्ला क्लिनिक व पॉली क्लिनिक की दो फाइलों में अधिकारियों ने काफी लापरवाही बरती है। अलग-अलग विभागों से 800 मोहल्ला क्लिनिक बनाने का एनओसी मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक सिर्फ 243 मोहल्ला क्लिनिक के निर्माण का संभावित समय दिया है। इसके अलावा इसमें कोई दूसरा ब्योरा नहीं है। वहीं, पॉली क्लिनिक का ब्योरा भी आधा-अधूरा है। रविवार को भेजी फाइल में मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुख्य सचिव दोनों मामलों में यह सुनिश्चित करें कि बजटीय अपेक्षाओं के अनुसार फाइल तैयार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले-आवास पर नहीं थे मुख्य सचिव

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त फाइल भेजी गई, उस समय मुख्य सचिव अपने आवास पर नहीं थे। वहीं, यह नहीं बताया गया कि फाइल बजट से जुड़ी हुई है। ऐसे में आवास में तैनात कर्मियों ने फाइल सोमवार को भेजने को कह दिया। अधिकारी का कहना है कि अगर फाइल बजट से जुड़ी थी तो उसे वित्त विभाग को भेजना चाहिए था। अगर फाइल को टेबल करना इतना ही जरूरी था तो दिल्ली सरकार के ज्यादातर सचिव सचिवालय में शनिवार रात आठ बजे तक मौजूद थे। फाइल वहीं पर भेजनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed