{"_id":"5efcc9ad8ebc3e43156ffaea","slug":"crpc-section-144-extended-till-july-31-in-gautam-buddh-nagar-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में 31 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, कोरोना संक्रमण के कारण लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में 31 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, कोरोना संक्रमण के कारण लिया गया फैसला
Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
प्राची प्रियम
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश व दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा 144 की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत घर के बाहर लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि अनलॉक-2 के दौरान भी जिले में सीआरपीसी की धारा 144 को जारी रखने का फैसला लिया गया है।
गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसी भी तरह की राजनीतिक, सामाजिक या धर्मिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। वहीं विरोध प्रदर्शन के लिए भी किसी तरह की रैली या जुलूस की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन