{"_id":"5ed300548ebc3e90525e16e2","slug":"crowd-started-to-get-bike-sanitized-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचावः बाइक सैनिटाइज करवाने के लिए बढ़ने लगी भीड़, रंग के हिसाब से खुल रही हैं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचावः बाइक सैनिटाइज करवाने के लिए बढ़ने लगी भीड़, रंग के हिसाब से खुल रही हैं दुकानें
Sun, 31 May 2020 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 May 2020 06:24 AM IST
सार
- भजनपुरा में लाल व नीले रंग के अनुसार खुल रही हैं दुकानें
- जीटीबी भी अब कोविड अस्पताल, 500 बैड तैयार
- कोरोना संक्रमण से बचाएगा विशेष हेलमेट
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 संक्रमण की चपेट में टू व्हीलर पर खतरे की आशंका को देखते हुए सैनिटाइजेशन की शुरुआत की गई है। इसके तहत पेट्रोल पंप के आसपास सैनिटाइजेशन करवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। जैसे-जैसे लोगों का सड़कों पर आवागमन बढ़ रहा है एहतियात के साथ उन्हें अपने जरूरी काम करते हुए संक्रमण से बचाव के लिए वाहनों को सैनिटाइज करवाने वालों की तादाद बढ़ रही है।
विज्ञापन
टू व्हीलर के लिए 10 रुपये तो कार के लिए 30 रुपये चार्ज किया जा रहा है। वाहनों को सैनिटाइज कर रहे विकास मेहरा ने बताया कि टू व्हीलर को वायरस का सर्वाधिक खतरा है, क्योंकि वाइरस बेहद सूक्ष्म है, ऐसे में खुली बाइक हो तो संक्रमण का खतरा अक्सर बना रहता है।
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन के लिए ऐसे केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका शरीर पर बुरा प्रभाव न पड़े। एक टू व्हीलर को सैनिटाइज करने में महज एक मिनट का वक्त लगता है, लेकिन इसके बाद लोग अपने काम के दौरान वाहनों से संक्रमण के खतरे से निश्चिंत हो जाते हैं।
विज्ञापन
भजनपुरा में लाल व नीले रंग के अनुसार खुल रही हैं दुकानें
भजनपुरा में बाजार रफ्तार पकड़ रहा है। खास बात यह है कि दुकानें नंबर के हिसाब से नहीं बल्कि लाल और नीले रंग के हिसाब से खुल रही हैं। भजनपुरा मार्केट के प्रधान ओमवीर ने बताया कि सरकारी आदेश का पालन करते हुए बाजार को ट्रायल के रूप में खोलने का निर्णय लिया है। दुकानों को नंबर के हिसाब से नहीं बल्कि लाल और नीला रंग देकर सम-विषम की तर्ज पर दुकान खोलने का निर्णय लिया है।
जीटीबी भी अब कोविड अस्पताल, 500 बैड तैयार
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल को भी अब कोविड अस्पताल घोषित कर दिया गया है। मौजूदा समय में इस अस्पताल में कोरोना वायरस के संक्रमित और संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करने के लिए 500 बेड तैयार हैं। सरकार अभी इसमे 1000 बेड और तैयार करेगी। देश की राजधानी में ये पांचवा ऐसा अस्पताल है जिसे दिल्ली सरकार द्वारा कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। इससे पहले दिल्ली के चार अस्पतालों को कोविड हॉस्पिटल घोषित किया था।
कोरोना संक्रमण से बचाएगा विशेष हेलमेट
कोरोना को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि ये कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के साथ ही सांस रोगियों को ज्यादा परेशान कर रहा है। ऐसे में पूर्वी दिल्ली के दयानंद अस्पताल ने सांस रोगियों को ऑक्सीजन देने के लिए एक विशेष प्रकार का हेलमेट बनाया है। अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज डॉ. रणजीत बताते हैं कि मरीजों को अब तक ऑक्सीजन देने के लिए बाईपाइप का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन कोरोना काल में इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक इस्तेमाल में मरीज भी इससे सहज महसूस भी नहीं करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे मरीजों के लिए खास किस्म के हेलमेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे डॉक्टर और मरीज दोनों संक्रमण से बचे रहेंगे।
एनडीएमसी में तीन और कर्मचारी पॉजिटिव
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) में कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी तीन और कर्मचारी संक्रमित मिले, जिसके बाद एनडीएमसी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। फिलहाल, एनडीएमसी के नवयुग स्कूल की एक उप प्रधानाचार्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 17 लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। इनमें एक निदेशक, दो उप निदेशक, 12 क्लेरिकल स्टाफ, एक ड्राइवर और एक चपरासी है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि एनडीएमसी में चार कर्मचारी ठीक हो चुके हैं।